{"_id":"60ba70cc8ebc3e5aa524e956","slug":"police-caught-animal-loaded-vehicle-salempur-news-gkp39691756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़ भाग रहे पशुओं से भरा डीसीएम पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़ भाग रहे पशुओं से भरा डीसीएम पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। चेकपोस्ट का बैरियर तोड़ पशुओं से भरे डीसीएम लेकर भाग रहे तस्करों को चेकिंग के दौरान मेहरौना चेकपोस्ट के सिपाहियों ने पीछा कर श्रीकरपुर चेक पोस्ट से पकड़ लिया। गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक और खलासी को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए वाहन से 21 पशुओं को बरामद किया गया। 11 पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने चालक और खलासी को जेल भेज दिया।
मेहरौना चेकपोस्ट पर शुक्रवार को बिहार की तरफ जा रहे वाहनों की चेकिंग चल रही थी। मुखबिरों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस बैरियर गिरा पशु तस्करों की तलाश में जुट गई। तभी डीसीएम से तस्कर चेकपोस्ट पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने बैरियर गिराया तभी बैरियर तोड़ तस्कर वाहन लेकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस पीछा करने लगी। श्रीकरपुर चेकपोस्ट के पास पुलिस ने ओवर टेक कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस से घिरा देख चालक और खलासी गाड़ी छोड़ भागने लगे। तभी पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। तलासी के दौरान डीसीएम से 21 गायें बरामद हुई। बेरहमी से लादे गए 11 पशुओं की मौत हो गई थी। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान चालक आरिफ शाहगंज जिला जौनपुर व उप चालक अभिमन्यु सिंह सांडा थाना गौरी बाजार देवरिया ने बताया कि सिवान के कर्बला ले जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। इस बाबत प्रभारी एसओ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।