फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught accused, two cases unveiled

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर उचक्का, दो घटनाओं का पर्दाफाश

Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
police caught accused, two cases unveiled
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर उचक्का, दो घटनाओं का पर्दाफाश
विज्ञापन

देवरिया। शहर के राघव नगर मुहल्ले से छह माह के अंदर दो लोगों का 3.50 लाख रुपये उड़ाने की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। साथ ही सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे के समीप से घटना को अंजाम देने वाले शातिर उचक्का को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 75 सौ रुपये भी बरामद हुआ है। वह गोंडा जनपद का रहने वाला है। उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि संदिग्ध युवक पुरवा चौराहा के समीप मौजूद है। उपनिरीक्षक अपने हमराही के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. मंहगू प्रसाद निवासी मोड़डीहा वीरचक पुरवा, थाना धानीपुर, जनपद गोंडा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 75 सौ रुपये बरामद हुआ। पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने एक जुलाई को राघव नगर से एक स्कूटर की डिकी तोड़कर उसमें से दो लाख रुपये तथा 13 नवंबर को राघव नगर मुहल्ला स्थित गगन होटल के समीप से एक मोटरसाइकिल की डिकी तोड़कर एक लाख 50 हजार रुपये उड़ाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि दोनों घटनाओं में शामिल उसके साथी प्रमोद पुत्र रामदेव सिंह निवासी-पनई पुरवा, थाना धानीपुर, जनपद गोंडा एवं महेश कुमार पुत्र जुगुल दत्त निवासी मूराडीहा दखिन पुरवा, थाना धानीपुर, जनपद गोंडा की ओर बांटे गए रुपयेेेे में उसके हिस्से का बचा हुआ पैसा है। उसने बताया कि दोनों साथी कुशीनगर में किसी मामले में जेल में बंद हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed