{"_id":"611bfd808ebc3e2200367f89","slug":"police-arrested-prized-accused-deoria-news-gkp4058600187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच महीने से फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
देवरिया। करीब पांच महीने से फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने शहर के पोस्टमार्टम चौराहे के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। उसकी गिरफ्तार के लिए एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने इनाम घोषित किया था।
प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक को सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि पिपरपाती पुलिया के पास रघुवीर कुमार गौतम निवासी अंबेडकर नगर भीखमपुर रोड मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि जानलेवा हमले और 7 सीएलए का मुकदमा दर्ज है। वह अप्रैल से फरार था। उसे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।