{"_id":"6a67a454a825bae8940bac66","slug":"police-arrested-a-cattle-smuggler-deoria-news-c-208-1-deo1015-187842-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 हजार के इनामी वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 हजार के इनामी वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 28 Jul 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम महुजा रोड स्थित सोहगरा धाम से सोमवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर लाल बच्चन बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, पशु तस्कर 14/15 जुलाई की रात भाटपार रानी और लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ गोवंश के साथ पकड़ी गई पिकअप की घटना में वांछित था। उस घटना में चार पशु तस्कर पकड़े गए थे और चार अन्य पशु तस्कर का नाम पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद प्रकाश में आया था।
इसमें लाल वचन भी था। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीन अन्य फरार पशु तस्करों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।