फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pm prayerd for varun singh

पीएम ने रुद्रपुर के वरुण की सलामती की दुआ मांगी

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
pm prayerd for varun singh
96- पीएम ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के ठीक होने के लिए प्रार्थना की 97- सीएम योगी ने वरूण सिंह के स्वस्थ - फोटो : DEORIA
पीएम ने रुद्रपुर के वरुण की सलामती की दुआ मांगी
विज्ञापन

पीएम की बातें सुनकर भावुक हुए क्षेत्र के लोग, बलरामपुर की जनसभा में मंच से बोले मोदी
सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वस्थ होने की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल रुद्रपुर के वरुण सिंह की सलामती के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां पाटेश्वरी देवी से प्रार्थना की। यूपी के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण समारोह में मंच से मोदी ने दुर्घटना में शहीद सीडीएस समेत सभी को श्रद्धांजलि देने के दौरान रुद्रपुर के वरुण सिंह का भी जिक्र किया। टीवी में शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के बारे में मोदी की बातों को सुनकर क्षेत्र के लोग भावुक हो गए।

पीएम मोदी ने कहा कि हादसे में घायल देवरिया जिले के निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हैं। मैं, मां पाटेश्वरी देवी से उनके जीवन रक्षा की प्रार्थना करता हूं, देश आज वरुण सिंह के परिवार के साथ है। जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर वरुण सिंह के जीवटता और साहस को नमन करते हुए प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके घायल होने पर अस्पताल में उपचार और स्वस्थ होने की कामना की। शनिवार की दोपहर कन्हौली से उनके चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी बंगलुरु के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए रवाना हुए। क्षेत्र के लोग वरुण सिंह के बारे में पल-पल जानने के लिए गांव स्थित उनके परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed