फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pm modi today in rudrapur

Deoria News: आज दूसरी काशी से तीसरी बार हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

Sun, 26 May 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
pm modi today in rudrapur
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयार हुआ पंडालफोटो- संवाद
रुद्रपुर में दुग्धेश्वरनाथ की जयघोष से शुरू करते हैं उद्बोधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
रुद्रपुर। पौराणिक महत्व की दुग्धेश्वरनाथ महादेव की धरती दूसरी काशी रुद्रपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार हुंकार भरेंगे। 2014 से संसदीय चुनाव में हर बार रुद्रपुर आ रहे मोदी यहां अपना उद्बोधन दुग्धेश्वनाथ के जयघोष से शुरू करने के लिए जाने जाते हैं।
पीएम मोदी ने पहली बार 2014 में सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। तब उन्होंने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की नीच राजनीति के बयान पर पलट वार किया था। मोदी ने बड़े होशियारी से नीच जाति को लेकर पिछड़ा कार्ड खेला था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी ने रुद्रपुर में दूसरी बार जनसभा को संबोधित किया। तब रुद्रपुर को महादेव की नगरी बताकर अपने चुनाव क्षेत्र काशी से जोड़कर भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने में सफल रहे। देवरहा बाबा सहित देवरिया के धर्मस्थलों का उल्लेख कर उन्होंने माटी की भाषा भोजपुरी में बात की। भोजपुरी में भाषण शुरू कर मोदी ने जैसे ही कहा कि बाबा दुग्धेश्वरनाथ के धरती पर सब जनता जनार्दन के हाथ जोड़ी के प्रणाम करत बानी, पूरा पंडाल मोदी मोदी के नारे से गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह बना है। वह दोपहर बाद एक बजे से काशीपुर गांव के निकट बने सभा स्थल से लोगों को संबोधित करेगें। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed