फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pm approaches voters of 15 constituencies

पीएम ने पंद्रह सीटों के मतदाताओं को साधा

Sun, 27 Feb 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
pm approaches voters of 15 constituencies
पीएम ने पंद्रह सीटों के मतदाताओं को साधा
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया की जनसभा से देवरिया एवं कुशीनगर जिले की सात-सात, गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा को जोड़ते हुए मतदाताओं को साधा। उन्होंने जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा, निषाद राज और प्रभु श्रीराम की मित्रता का जिक्र किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार भी गरीबों के साधने के पथ पर चल सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने सबका साथ सबका विकास की चिंता किया। जबकि परिवारवादी पार्टियां वोट की राजनीति करती रहीं।
पीएम देवरिया विधानसभा क्षेत्र के देवरिया सदर, सलेमपुर, पथरदेवा, बरहज, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी और कुशीनगर जिले की खड्डा, तमकुहीराज, फाजिलनगर, पडरौना, कसया, रामकोला, हाटा विधानसभा क्षेत्रों और गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र को साधना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि यूपी में गरीबों के हित में किए गए कार्यों के आधार पर आपसे वोट मांग रहे हैं। यूपी में पहली बार ऐसा हुआ है जब अपराधियों की हिम्मत पस्त हुई है। हर दुख सुख में हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने प्रत्याशियों का बिना नाम लिए कहा कि यह मत सोचना कि इतनी बड़ी रैली हो गई अब चलें आराम करें। जरूरत अब पहले से ज्यादा काम करने की है। कोविड टीकाकरण को लेकर भी विपक्षियों को उन्होंने घेरा, लोगों से पूछा। संवाद
विज्ञापन

पीएम ने नहीं लिया किसी प्रत्याशी का नाम
देवरिया। चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया, कुशीनगर और चौरीचौरा के पंद्रह विधानसभाओें का जिक्र तो किया, लेकिन किसी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। बोलने से पहले सभी प्रत्याशियों के साथ खड़े होकर हाथ उठाकर जनता से समर्थन मांगा। मंच पर पीएम ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से कुशीनगर और देवरिया की सीटों की स्थिति पर चर्चा की। शाही ने कहा कि दोनों जिलों के सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने शलभ से पूछा कैसा चल रहा चुनाव
देवरिया। प्रधानमंत्री के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर आए। उन्होंने कुछ देर बाद अपने मीडिया सलाहकार व देवरिया सदर के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को इशारा कर बुलाया और पूछा कि कैसा चुनाव चल रहा है। उधर शलभ मणि त्रिपाठी कार्यक्रम में अपने प्रस्तावक समाचार पत्र वितरक निशा और सफाई कर्मी रामलगन पासवान को भी वीवीआईपी पास दिलवाकर साथ लेकर जनसभा में पहुंचे।
शाका ने कहा- मैं दुुर्गा का बेटा हूं
देवरिया। मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री मोदी के पास बरहज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका पहुंचे और हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद कहा कि मैं स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र का बेटा हूं। आपके आशीर्वाद से बरहज से चुनाव मैदान में हूं। पीएम ने सिर हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मोदी फैक्टर का रहा असर
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैक्टर का असर जनसभा में देखने को मिला। लगातार पांच मिनट तक मोदी-मोदी के नारों से जनसभा स्थल गूंज उठा। खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी कई बार नारे लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह तीन मिनट तक मोदी-मोदी नारा भीड़ से लगवाते रहे। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए। वैसे अनुमानित भीड़ खुफिया एजेंसियां लाखों में लगा रही हैं।

हेलीपैड पर इन लोगों ने किया स्वागत
देवरिया। हेलीपैड पर विधायक काली प्रसाद, महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, प्रमोद शाही, रवींद्र कौशल, रमेश सिंह, शशांक मणि, नीरज शाही, अंबिकेश पांडेय, रतनपाल सिंह, तेज बहादुर पाल, पवन गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, एसएन सिंह, अजय दुबे, राजेश कुमार मिश्रा, छट्ठे लाल निगम, हरिचरण कुशवाहा, पवन मिश्रा, प्रवीण प्रताप मल्ल, बिंदेश पांडेय, मनमोहन सिंह, नवीन सिंह, अभय मणि, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, संदीप शाही आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed