फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pm address in kashipur

Deoria News: नौतपा भी नहीं रोक पाया मोदी को देखने और सुनने वालों की भीड़

Mon, 27 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
pm address in kashipur
पेज दो के लिए
विज्ञापन

फोटो समाचार।
नदी, नाला और श्मशान घाट पार कर चुनावी जनसभा में पहुंचे लोग
नगर में ई-रिक्शा से निशुल्क रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ज्येष्ठ माह के रोहिणी नक्षत्र में भीषण गर्मी वाला नौतपा भी मोदी के सुनने और देखने वाली भीड़ को नहीं रोक सका। लोग लू के थपेड़े और उमस गर्मी को दरकिनार कर जनसभा में पहुंच गए। जनसभा के इर्द-गिर्द नदी, नाला और श्मशान की बिना परवाह करते हुए भीड़ आगे बढ़ती गई। वहीं, नगर से जाने वालों के लिए पूरे कस्बे में ई-रिक्शा से दिन भर आवाजाही निशुल्क रही।
रुद्रपुर के काशीपुर गांव के निकट जनसभा स्थल पर नगर से भीड़ ई-रिक्शा से पहुंची। वहीं, चौरीचौरा, गोरखपुर और रुद्रपुर के उत्तरी क्षेत्र से आई भीड़ आदर्श चौराहे पर रुक गई। भीड़ मझने नदी, नाला और रास्ते में पड़ने वाले एक श्ममशान घाट को पार कर मोदी को सुनने पहुंच गई। मझने नदी में पानी सूखने पर लोग आसानी से पार करते हुए खेत-खलिहान के रास्ते पहुंच गए। वहीं, लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए मझने नाले पर अस्थायी पुल बनाया गया था।
विज्ञापन



राष्ट्रवाद, धर्म और नारी शक्ति वंदन से वोटरों को सहेजते रहे पीएम
युवाओं की नब्ज पकड़कर महफिल लूटते रहे मोदी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बांसगांव संसदीय क्षेत्र के रुद्रपुर में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी 22 मिनट के भाषण में राष्ट्रवाद, धर्म और नारी शक्ति वंदन से वोटरों को सहेजते नजर आए। मंच के संचालन की जिम्मेदारी भी राज्य सभा सांसद और रुद्रपुर की बेटी संगीता यादव ने संभाल रखा था। संगीता का रुद्रपुर में मायका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में राष्ट्रवाद से देश भक्ति की भावना से लोगों को जोड़े रखा। राम मंदिर और धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध कर वह बार-बार धर्म से जोड़ने का प्रयास करते नजर आए। पूर्व की सरकार में बेटियों की सुरक्षा के हालात पर बोलते हुए नारी शक्ति वंदन और लखपति दीदियां से महिलाओं को पक्ष में कर माहौल बनाने का प्रयास किया। बार-बार युवाओं से अपने भाषण के दौरान हामी भरवा कर महफिल लूटते रहे। भाषण के दौरान युवाओं को दो बार जिगर के टुकड़े बोलते ही पंडाल में मौजूद युवा मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। सभा स्थल मोदी के नारों से गूंज उठा।


मोबाइल की लाइट जला कर किया भीड़ ने मोदी का स्वागत
सभा स्थल पर मोदी के आते ही मोदी जी को जय श्रीराम-जय श्रीराम दा नारा गूंजने लगा। मोदी के अभिवादन करने पर पंडाल की भीड़ ने मोबाइल की लाइट जलाकर मोदी का स्वागत किया।

स्मृति चिह्न देकर किया मोदी का स्वागत
मंच पर पीएम मोदी का बांसगांव के सांसद प्रत्याशी, देवरिया के प्रत्याशी ने कमल का फूल देकर स्वागत किया। मंचासीन महिला जनप्रतिनिधि सांसद संगीता यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान शंकर पार्वती की प्रतिमा सौंपी। वहीं, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक जयप्रकाश निषाद, राजेश त्रिपाठी, श्रवण निषाद, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, कामेश्वर सिंह ने देवरहवा बाबा की प्रतिमा सौंपी।


पानी और फल की दुकानों पर लगी रही भीड़
जनसभा के अलग-बगल दुकानदारों ने अस्थायी दुकानें लगा दी थीं। जगह-जगह लगी पानी और फलों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। तपती गर्मी में लोग पानी के लिए दुकानों पर खरीदारी के लिए जमे रहे। दुकानदारों ने सभा स्थल पर लाखों का कारोबार कर डाला।


मोदी के जाने के बाद जगह-जगह लग गया जाम
पीएम मोदी की चुनावी जनसभा समाप्त होने के बाद नगर में जाम लग गया। मझने पुल से लेकर खजुहा चौराहे तक लोगों का पैदल निकलना कठिन हो गया। सड़कों पर बेतरतीब वाहनों की आवाजाही से महिला और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ा। भीड़ में ट्रैफिक पुलिस भी जूझती नजर आई।




मंच से हेलीपैड तक जाने के लिए परेशान रहे भाजपा के नेता
सभा स्थल पर मंच से लेकर हेलीपैड तक जाने के लिए कई भाजपा नेता परेशान रहे। मंच की व्यवस्था संभाल रहे लोगों से खुद को मंच पर जाने की अपील करते रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, सभा स्थल पर गाड़ी को ले जाने के लिए कई भाजपा के नेता पुलिस से बहस करते देखे गए।


झलकियां
दोपहर 2:34 बजे पीएम मोदी का हेलिकाॅप्टर जनसभा स्थल पर पहुंचा
2:50 बजे मोदी मंच पर पहुंचे
2:51 मोदी का जय श्रीराम बोल कर किया स्वागत
2:55 बजे पर पीएम मोदी ने की भाषण की शुरुआत
3:17 बजे मोदी भाषण का भाषण हुआ समाप्त
3:27 बजे मोदी हेलिकाॅप्टर से हुए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed