फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players will get an opportunity to showcase their talent

Deoria News: क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Players will get an opportunity to showcase their talent
सनबीम स्कूल परिसर में नए क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई।संवाद
सोंदा स्थित विद्यालय में सनबीम स्टार क्रिकेट एकेडमी का युवा कल्याण अधिकारी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सोनूघाट। सोंदा स्थित स्कूल परिसर में शुक्रवार को सनबीम स्टार क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी नेहरू युवा केंद्र विकास तिवारी व अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान हिना खातून एवं विशिष्ट अतिथि श्रेयांश शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि विकास तिवारी ने कहा कि सनबीम स्कूल ने क्रिकेट सीखने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी शुरुआत की है। स्कूल के निदेशक अवनीश मिश्रा व नीतू मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला ने कहा कि एकेडमी के प्रशिक्षक नीरज वाजपेयी की देखरेख में यहां आने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका प्रशिक्षण में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राज्य स्तर पर अंडर-16 एवं अंडर-14, ऑल इंडिया लेवल तथा तथा मंडल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में अनेक बार प्रतिभाग किया है। साथ ही अंडर-19 ऑल इंडिया सुखदेव नारायण क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया है तथा स्पीड बेस फाउंडेशन से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। वर्तमान में वह भुजौली काॅलोनी में भी देवरिया क्रिकेट क्लब के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं। मौके पर परिसर में चल रहे आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों ने इनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अयान चौधरी, जय सिंह यादव, अनुराग यादव, प्रियंका चौहान, सर्वेश राजभर, इंजमाम खान, शिवम तिवारी और ऋषभ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed