फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   players seleted for national camp

केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
players seleted for national camp
केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

11 से 15 तक अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे शिविर
केंद्रीय शिविर के बाद ही आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए जारी होगी फाइनल सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर ट्रॉयल के बाद विभिन्न खेलों में जनपद के 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अलग-अलग जगहों पर इन खेलों के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 11 से 25 मई लगाए जाएंगे। संबंधित खिलाड़ियों को 10 मई को ही निर्धारित स्थान पर पहुंच कर रिपोर्ट करनी होगी।

शनिवार को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि जिले से क्रिकेट बालक में आयुष सिंह व आरक्षित वर्ग में विशाल का चयन हुआ है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर में इनका केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। फुटबॉल बालक में अनुभव सिंह व गौतम मद्धेशिया चुने गए हैं। जिला खेल कार्यालय बाराबंकी में 11 से 15 तक इस खेल का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर चलेगा। कबड्डी में मो. मुस्लिम, जिला खेल कार्यालय अमेठी में 10 मई तक रिपोर्ट करेंगे। हॉकी में मो. साहिल क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी, बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग में आदर्श यादव, संस्कृति सिंह, नंदिनी गिरी क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या, तैराकी में सार्थक मिश्रा क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ, वॉलीबाल में प्रिंस कुमार व नवीन मिश्रा क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ, कुश्ती में सन्नी व नेहा गुप्ता तथा आरक्षित वर्ग में विवेक क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर, एथलेटिक्स में विकास सिंह व आरक्षित वर्ग में रंजना यादव क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी, हैंडबाल में कनक पांडेय जिला खेल कार्यालय अमेठी में 11 से 25 मई तक चलने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए संबंधित जगहों पर 10 मई की अपराह्न तक पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed