फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   players cheers on victory in tokyo olympic

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य जीतने पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
players cheers on victory in tokyo olympic
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य जीतने पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार की शाम को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने की खुशी मनाई गई। प्रशिक्षकों के साथ हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने केक काटकर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी।
जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि टोक्यो में पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को पिछड़ने के बावजूद कांटे की टक्कर में 05-04 से हराकर 41 वर्षों बाद राष्ट्रीय खेल में पदक जीता। इस ऐतिहासिक विजय ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। साथ ही खिलाड़ियों को उत्सव मनाने का अवसर भी दिया। हर भारतीय के लिए यह क्षण बेहद खुशी का है। हॉकी टीम के इस प्रदर्शन से इस खेल में अन्य युवा भी आने को प्रेरित होंगे। हॉकी के सीनियर खिलाड़ी जफर मंसूर ने कहा कि इस प्रदर्शन से भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग पुन: आएगा। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, भारोत्तोलन के रवि शर्मा, क्रिकेट के पवन कुमार, खो-खो की शालिनी शर्मा, जिला वालीबॉल संघ के सचिव ब्यास चतुर्वेदी, इशार अहमद, सुहेल खान, फारुख, अब्दुल राशिद, मो.सैफ आदि मौजूद रहे। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया व सचिव अकरम सिद्दीकी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने भी दी बधाई
देवरिया। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों व प्रायोजकों को बधाई दी। सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल की खुशी बनाई। इस दौरान अखिलेश्वर मणि, डॉ.हरिश्चंद्र पति त्रिपाठी, रवि मिश्र, सुग्रीव मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, ललित मिश्र, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, रामप्रवेश सिंह, विजयशंकर चौबे, सुग्रीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed