फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players celebrated with great enthusiasm after winning the T20 World Cup

Deoria News: टी-20 विश्व कप जीतने पर खिलाडि़यों ने खूब मनाया जश्न

Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Players celebrated with great enthusiasm after winning the T20 World Cup
टी 20 क्रिकेट में भारतीय टीम के जीतने पर विक्ट्री साइन दिखाते नवोदित क्रिकेटर, संवाद
देवरिया। टी-20 विश्वकप में रविवार की रात भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। इससे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने खूब पटाखे छोड़े। चारों ओर ''वी आर विनर'' के नारे गूंजने लगे। सोमवार को पूरे दिन यह जीत चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। फाइनल में भारतीय टीम के जीत दर्ज करते ही स्थानीय क्रिकेटर और प्रशंसकों में जोश भर गया। आधी रात को आसमान आतिशबाजी से भर गया। सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों के बीच भी टीम की जीत और खेल के उतार-चढ़ाव को लेकर चर्चा होती रही। स्टेडियम और क्रिकेट क्लबों में भी भारतीय टीम की जीत ही चर्चा का विषय रहा। भटवलिया क्रिकेट ग्राउंड पर कमला क्रिकेट एकेडमी के कोच पवन गौड़ और खिलाड़ियों ने जमकर खुशी मनाई। क्रिकेटर आरती चौहान, आयुषी मिश्रा, अन्नू मिश्रा, देवेश, रौनक, ऋतिका समेत सभी खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। कोच पवन ने कहा कि भारत ने ऐताहिसक जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। वहीं भुजौली कॉलोनी क्रिकेट ग्राउंड पर देवरिया क्रिकेट एकेडमी के कोच नीरज वाजपेयी और खिलाड़ियों ने विक्ट्री साइन बनाकर जश्न मनाया। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप पर कब्जा कर लिया। यह स्मरणीय पल रहा। इससे नवोदित क्रिकेटरों को नई ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed