फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   platform construction begins in barhaj railway station

बरहज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण शुरू

Fri, 11 Mar 2022 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
platform construction begins in barhaj railway station
बरहज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण शुरू
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के जीर्णशीर्ण प्लेटफार्म का निर्माण शुरू हो गया। डीआरएम रामाश्रय पांडेय की पहल पर पिचिंग कार्य शुरु करा दिया गया है। इससे लोगों में हर्ष है।

शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर पिचिंग कार्य किया। 250 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े प्लेटफार्म पर करीब एक इंच की मोटी परत में 16 एमएम और छह एमएम की गिट्टियां और तारकोल बिछाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक पखवारा पूर्व डीआरएम ने स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने टूटे प्लेटफार्म, ध्वस्त शौचालय, प्याऊ आदि पर चिंता जताई थी। कुछ लोग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा रहे थे। सभी का कहना था कि सुबह कार्य के दौरान कारीगर और जिम्मेदार में नोकझोंक हुई थी। इस संबंध में पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि गुणवत्ता परक कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed