फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   plantation on birth day of student

छात्रा के जन्मदिन पर शिक्षकों और छात्रों ने लगाए पौधे

Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
plantation on birth day of student
छात्रा के जन्मदिन पर शिक्षकों और छात्रों ने लगाए पौधे
विज्ञापन

भटनी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया जयदेव में सोमवार को छात्रा के जन्मदिन पर विद्यालय में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शिक्षक और छात्रों ने पौधरोपण के बाद केक काट कर छात्रा सुंदरी को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी ने भी विद्यालय में पौधा लगाने के बाद पर्यावरण के लिए इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर है प्राकृतिक पर पड़ा है जिसकी वजह से आपदाएं बढ़ी हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। छात्रा सुंदरी ने भी विद्यालय परिसर में इस खुशी पर पौधरोपण किया। इस दौरान ताहिर अहमद, मारुति नंदन मिश्र, प्रेमचंद्र सिंह कुशवाहा, निर्मला कुशवाहा, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed