फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   plan ready of vaccination of youth

18 वर्ष से अधिक के युवाओं के टीकाकरण का खाका तैयार

Sat, 29 May 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
plan ready of vaccination of youth
18 वर्ष से अधिक के युवाओं के टीकाकरण का खाका तैयार
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि जनपद में एक जून से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर ली गई है। न्यायिक, मीडिया कर्मियों, राष्ट्रीयकृत बैंक, सरकारी शिक्षकों व सरकारी कर्मियों के लिए टीकाकरण की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि जनपदीय न्यायालय के लिए न्यायालय परिसर स्थित सेंट्रल हाल, सूचना विभाग एवं मीडिया कर्मियों को नागरी प्रचारिणी सभा (पुस्तकालय कक्ष) में टीका लगाया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों का टीकाकरण सेंट्रल बैंक रीजनल आफिस, नगर पालिका रोड, सरकारी शिक्षकों, परिषदीय शिक्षकों एवं सरकारी कर्मियों को विकास भवन स्थित प्रेरणा भवन में टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवां ढाला, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मेहड़ा पुरवा, सीएचसी सलेमपुर व पथरदेवा में युवाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी रुद्रपुर व भाटपाररानी में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया जाएगा। उन्हें पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय बच्चे के उम्र का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या कोई अन्य पत्र प्रस्तुत करना होगा। कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन कार्य पहले की तरह होगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के 151450 व्यक्तियों को प्रथम डोज व 32084 लोगों को द्वितीय डोज लग गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। एक्टिव केस की कुल संख्या 685 है, जो एक सप्ताह पूर्व 22 मई के कुल एक्टिव केस 2343 की तुलना में 1658 कम है। पॉजिटिव रेट 17.9 से 3.3 प्रतिशत हो गई है। जिले में 593817 टेस्ट किए गए हैं। जनपद में बेड ऑक्सीजनयुक्त 455 बेड हैं, कहीं भी बेड की समस्या नहीं है। ऑक्सीजन की कमी नहीं है। 2.5 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की संख्या 119 है, जिसमें 115 क्रियाशील है। प्रस्तावित चार नए ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित में एक एमसीएच विंग लांट क्रियाशील है, शेष तीन प्लांट जून माह के प्रथम सप्ताह में संचालित करा दिए जाएंगे। जनपद में 31 से अधिक वेंटिलेटर क्रियाशील हैं, इसे 50 से अधिक किया जाएगा। कोविड कार्य में 26 एंबुलेंस आरक्षित कर लगाए गए हैं। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1185 व नगरीय क्षेत्र में 116 निगरानी समितियां गठित की गई हैं, जिनके माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे व दवा वितरण का कार्य कराया जा रहा है। जनपद में 28152 दवा के पैकेट का वितरण कराया गया है। 70 आरआरटी गठित की गई है, जिनके माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी व लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जा रही है। जिले का औसत कांट्रेक्ट ट्रेसिंग रेट 14.9 है। उन्होंने कहा कि जनपद में ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं है। जिला अस्पताल में उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही डॉक्टरों की ट्रेनिंग हो रही है। जिले में चार शव वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed