फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pink booth

Deoria News: सातों विधानसभा में बन रहा एक-एक पिंक बूथ

Tue, 28 May 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
pink booth
सभी मतदान कर्मी होंगी महिला, महिला सिपाही संभालेंगी सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को मतदान के प्रति जागरूक करने लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। इस मतदान केंद्र का नाम पिंक बूथ रखा गया है। इस बूथ में सिर्फ महिलाएं ही वोट डाल पाएंगी।
इस बूथ की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें प्रेजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर और सभी मतदान कर्मी महिलाएं ही होंगी। यहां महिला पुलिस जवान ही तैनात रहेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में पिंक बूथ के चयन का काम फाइनल है। जिले की सातों विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्यादातर महिलाएं भीड़-भाड़ के कारण मतदान करने से कतराती हैं। खासकर महिला भीड़-भाड़ को देखते हुए मतदान नहीं कर पाती हैं। पिंक बूथ पर वे कभी भी जाकर मतदान कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां बनेगा पिंक बूथ
रुद्रपुर : 226- प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर कक्ष संख्या एक (पूर्वी तिवारी टोला वार्ड)
देवरिया: 254- होली एंजल्स पब्लिक स्कूल सीसी रोड देवरिया, कक्ष संख्या दो
पथरदेवा : 201-आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरकुलवा, कक्ष संख्या एक
रामपुर कारखाना: 72-प्राथमिक विद्यालय सिरसिया कक्ष संख्या एक
भाटपाररानी : 157-एमएमएम डिग्री कॉलेज भाटपार रानी कक्ष संख्या एक
सलेमपुर : 60- बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर कक्ष संख्या एक
बरहज : 55- उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरी भट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed