{"_id":"6339d32c757e242e23354c0c","slug":"pidara-bridge-matter-deoria-news-gkp4526207114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बैरिकेडिंग, रात में खुल्लम आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में बैरिकेडिंग, रात में खुल्लम आवाजाही
विज्ञापन
पिड़रा पुल के निकट कटान स्थल से रात में वाहनों की आवाजाही
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में बैरिकेडिंग, रात में खुल्लम आवाजाही
पिड़रा कटान स्थल पर लापरवाह बनी एकौना पुलिस, गाड़ियों की आवाजाही से नदी में धंस रही सड़क की मिट्टी
नौ दिन से बंद है दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/एकौना। पिड़रा पुल के समीप सड़क और एप्रोच के कटान स्थल की सुरक्षा को लेकर एकौना पुलिस लापरवाह बनी है। पुल से दिन में आवागमन ठप हो जा रहा और रात में गाड़ियां बिना रोक-टोक जा रही हैं। शनिवार की रात गाड़ियों के आने-जाने से पाटी गई मिट्टी गोर्रा नदी में फिर धंस गई। बैरिकेडिंग हटा कर गाड़ियों की आवाजाही की सूचना पर रात में एसडीएम और सीओ ने कटान स्थल का निरीक्षण किया।
रुद्रपुर-करहकोल मार्ग देवरिया और गोरखपुर जिले को जोड़ता है। रास्ते से दोआबा के लोगों के अलावा गैर जनपद के भी लोग जाते हैं। 25 सितंबर की सुबह पिड़रा पुल के समीप गोर्रा नदी की कटान से आवागमन बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के प्रयास अभी तक विफल हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने निरीक्षण कटान स्थल पर कार्य में तेजी ले आने के निर्देश दिए। पेड़ और मिट्टी से कटान रोकने में कामयाब नहीं हुए।
वहीं, कटान स्थल से आवागमन पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। जबकि रात में गाड़ियां रास्ते से गुजर रही हैं। चौराहे के लोगों ने पुलिस पर कटान स्थल के रास्ते ट्रक भेजने का आरोप लगाया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला और सीओ जिलाजीत ने कटानस्थल का जायजा लिया। सीओ ने एकौना पुलिस को सख्ती से कटान स्थल पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि पिड़रा पुल की स्थिति को देखते हुए नगर के आदर्श चौराहे पर भी बड़े वाहनों पर रोक लगाई गई है। पुलिस को लगातार ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट में-
किरकिरी कराने के बाद बदला काम कराने का तरीका
रुद्रपुर। पिड़रा पुल के निकट कटान स्थल पर सात दिन से मिट्टी और पेड़ की टहनियों के सहारे कटान रोकने का प्रयास कर रहे विभाग ने किरकिरी कराने के बाद अब काम करने का तरीका बदला है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी डाल कर कटान रोकने पर काम कर रहा है। इसके पहले कटान स्थल पर सिर्फ मिट्टी पाटी जा रही थी।
फोटो समाचार
उग्रसेन सेतु से यात्री बसों की हो रही आवाजाही, रोक लगाने पर चल रहा विचार
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर बड़ा सुराख हो गया हैं। इससे भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। रविवार को यात्री बसों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि, विभाग आवागमन पर रोक के लिए विचार कर रहा है।
27 सितंबर की रात सेतु पर भारी वाहन के गुजरने से बड़ा सुराख हो गया। जानकारी होने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एनएच विभाग पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की घेराबंदी कराते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पुल के रास्ते बसों की आवाजाही भी बंद कर दी गई थी। लोगों का कहना है कि पुल के रास्ते यात्री बसों पर भी रोक थी। लेकिन रविवार से आवागमन सुलभ हो गया है। लोगों का यह भी कहना है कि बसों के संचलन को लेकर एनएच और पीडब्ल्यूडी माथापच्ची कर रहा है। एनएच के जेई दीपक सिंह ने बताया कि फिलहाल, बसों का आवागमन हो रहा है। पुल की स्थिति को देखते हुए विचार-विमर्श किया जा रहा है। संवाद