फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PICU will start with thirty beds, there will be facility in the treatment of serious children

Deoria News: तीस बेड का शुरू होगा पीआईसीयू, गंभीर बच्चों के इलाज में होगी सुविधा

Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
PICU will start with thirty beds, there will be facility in the treatment of serious children
मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 30 बेड का पीआईसीयू वार्ड। संवाद
इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, चार बेड का आईसीयू भी होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में गंभीर बच्चों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाने की कवायद की जा रही है। करीब 66 लाख रुपये की लागत से एक भवन का पुनरोद्धार कर तीस बेड का पीआईसीयू बनाया जा रहा है। इसके अलावा चार बेड का आईसीयू भी होगा। इसी माह के अंत तक शुरू हो जाने की उम्मीद है। यह व्यवस्था होने से मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गंभीर बच्चों को भर्ती कर इलाज के लिए 15 बेड का पीआईसीयू है, लेकिन गर्मी व ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुराने भवन में डिजिटल एक्स-रे सेंटर के सामने स्थित भवन का पुनरोद्धार कर 30 बेड का पीआईसीयू करने का निर्णय लिया गया। इसका निर्माण तेजी से चल रहा है और अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके शुरू होने से सांस, पेट, बुखार, दिमागी बुखार, झटका, इंफेक्शन सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों को भर्ती कर इलाज करने में दिक्कत नहीं होगी। यह वार्ड अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा। यहां तीमारदारों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया, बैठने तथा पेयजल आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां आठ बेड का एचडीयू वार्ड भी होगा।
विज्ञापन

-------------
इंडोर के मरीजों के लिए होगा चार बेड का आईसीयू
मेडिकल कॉलेज में तीस बेड के पीआईसीयू के पास ही चार बेड का आईसीयू भी स्थापित किया जाएगा। इसमें अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज के गंभीर होने पर उसे भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
ये होंगे उपकरण
देवरिया। नए पीआईसीयू में तीस बेड होंगे। यहां सेंट्रल ऑक्सीजन के इंतजाम किए जाएंगे। हर बेड सक्सन, इंफ्यूजन पंप, वेंटिलेटर, माॅनीटर, ऑक्सीजन कंस्ट्रेट सहित अन्य उपकरण होंगे। वहीं एचडीयू में हर बेड पर माॅनीटर, सेंट्रलाइज ऑक्सीजन, एचएफएनसी की सुविधा होगी। यहां ब्लड जांच और एक्स-रे की चौबीस घंटे सुविधा रहेगी। यहां हर समय डॉक्टर, स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे।

--------------
पीआईसीयू में अब तीस बेड होंगे। इसके लिए अलग से वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण में हैं। इस माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा और वार्ड शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed