{"_id":"6a2efad3856787b4ff04f895","slug":"pickup-truck-loaded-with-chickens-overturns-driver-injured-deoria-news-c-208-1-deo1045-184541-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुर्गा लदी पिकअप पलटी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुर्गा लदी पिकअप पलटी, चालक घायल
Mon, 15 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर क्षेत्र के जिरासो गांव के पास हुआ हादसा
भागलपुर। क्षेत्र के जिरासो गांव के सामने मुर्गा लदी पिकअप रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बलिया जिले से मुर्गा लोड कर मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-पिंडी रोड से सिवान जा रहा पिकअप जिरासो गांव के सामने रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पिकअप चालक संजय शर्मा ग्राम मझऊंवा, थाना दरौली, सिवान बुरी तरह घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और पैर में गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।