{"_id":"611bfd1f8ebc3e42c54b5202","slug":"pgt-exam-conducted-at-10-centres-761-absent-deoria-news-gkp405859349","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 केंद्रों पर हुई पीजीटी की परीक्षा, 761 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 केंद्रों पर हुई पीजीटी की परीक्षा, 761 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 केंद्रों पर हुई पीजीटी की परीक्षा, 761 रहे अनुपस्थित
देवरिया। एडेड स्कूलों में प्रवक्ता पद पर चयन के लिए जनपद के दस केंद्रों पर दो पालियों में विभिन्न विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 4253 परीक्षार्थियों में 761 अनुपस्थित रहे। अधिकांश परीक्षार्थी भौतिकी व जीवविज्ञान विषय की परीक्षा में कुल प्रश्न 125 को हल करने को दो घंटे के समय को कम बताते रहे।
एडेड स्कूलों में प्रवक्ता पद के लिए मंगलवार को दो पालियों में जनपद के 10 केंद्रों पर हुई। मंगलवार को सुबह 9.30 से 11.30 के बीच हुई सुबह की पाली में भौतिकी व जीवविज्ञान विषय की परीक्षा थी। पहली पाली में पंजीकृत 2136 में 1715 उपस्थित एवं 421 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा भी किया। जीआईसी से पहली पाली की परीक्षा देकर निकले भौतिकी विषय के यशवंत मणि, अवनीश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, सूर्यकांत व सुमित कांत ने बताया कि भौतिकी से पूछे गए सवाल घुमावदार होने से ज्यादा समय लगा। न्यूमेरिकल के सवाल अधिक रहे। स्टेटिक्स से सवाल थोड़े कठिन अवश्य थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान था। हालांकि भौतिकी विषय के लिए केवल दो घंटे का समय पर्याप्त नहीं था, 125 सवालों के लिए कम से कम ढाई घंटा समय तो मिलना ही चाहिए। वहीं जीवविज्ञान के अयूब अंसारी, गोविंद मौर्य, मधु, मनीषा सिंह, नेहा त्रिपाठी, बिदिशा पांडेय आदि ने बताया कि इस विषय में बेसिक स्तर के सवाल आए थे, जिन पर हम अब कम ध्यान देते हैं। सवाल औसत थे, स्टेटिक्स के सवाल थोड़े घुमावदार लगे। वनस्पति विज्ञान की अपेक्षा जंतु विज्ञान के सवाल थोड़े कठिन अवश्य रहे। दोपहर 2.30 से अपराह्न 4.30 के मध्य हुई द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, कामर्स, म्यूजिक वोकेशन विषय की परीक्षा में कुल 2117 परीक्षार्थियों में 1777 उपस्थित एवं 340 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनो पालियों में पीजीटी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं से कोई गड़बड़ी होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली में सात केंद्रों पर 2810 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। द्वितीय पाली की परीक्षा पांच केंद्रों पर होगी, इसमें 1518 परीक्षार्थी शामिल होंगे।