{"_id":"611eaa3b8ebc3e79e55ab332","slug":"petwill-be-conducted-on-24th-august-at-31-centres-deoria-news-gkp406105463","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 31 केंद्रों पर 24 अगस्त को ‘पेट’ में शामिल होंगे 14451 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 31 केंद्रों पर 24 अगस्त को ‘पेट’ में शामिल होंगे 14451 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 31 केंद्रों पर 24 अगस्त को ‘पेट’ में शामिल होंगे 14451 परीक्षार्थी
देवरिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) 24 अगस्त को जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 14451 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियों में जिला प्रशासन तेजी से जुटा हुआ है। इसके तहत पांच जोनल मजिस्ट्रेट और हर तीन केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, हर केंद्र के लिए एक स्टेटिक व सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सचल दल भी बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को डीएम आशुतोष निरंजन ने दो पालियों में पहली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होने वाली पेट परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा किया। विकास भवन के गांधी सभागार में उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 24 अगस्त को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा- 2021 के लिए जनपद के 31 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 500 से अधिक परीक्षार्थियों वाले परीक्षा केंद्र पर एक सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सदस्यीय सचल चल जिसमें डीआईओएस, बीएसए व एडीआईओएस रहेंगे। साथ ही तीन आरक्षित अधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती एसपी देवरिया की ओर से की जाएगी। एडीशनल एसपी पुलिस व्यवस्था के नोडल नामित किए गए हैं। एडीएम प्रशासन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं एडीएम वित्त व राजस्व सभी व्यवस्थाओं के प्रभारी रहेंगे। नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 24 अगस्त को प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अपने-अपने केंद्रों के लिए कोषागार से सुबह पांच बजे प्रश्न पत्रों का बंडल प्राप्त कर सुबह 7.30 तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे तक प्रश्न पत्रों का बंडल प्राप्त कर दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बंडल को पुन: कोषागार में जमा करेंगे।
---
पेट परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
जीआईसी देवरिया, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया, संत विनोबा पीजी कॉलेज, दीनानाथ पांडेय महिला पीजी कॉलेज, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कृष्णानगर, राजकीय पालिटेक्निक देवरिया, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज, आरबीटी विद्यालय गोरखपुर रोड, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल सोमनाथ मंदिर रोड, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी, राजकिशोर यादव इंटर कॉलेज भीखमपुर रोड, डॉ.राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज चितामनचक बगहा मठिया, बीआरडी पीजी कॉलेज पुरवा, देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल, जोनिया इंटर कॉलेज पुरवा, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, पीडी एकेडमी सीसी रोड, केडी इंटर कॉलेज मझगांवा, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, बेगम लतीफुनिशा बालिका इंटर कॉलेज अबूबकरनगर, एसेंट एकेडमी ऑफ साइंस हाटा रोड, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, श्रीरामरुप उमावि सोंदा, सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी, नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट।