फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People were made aware

Deoria News: लोगों को किया गया जागरूक

Thu, 22 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
People were made aware
बरहज। क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में बुधवार को ग्राम न्याय सहायता अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यायाधीशों द्वारा लोगों तक न्याय सेवा की पहुंच को आसान बनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला-पुरुषों की भीड़ रही।
विज्ञापन

विधिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हर एक नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों, कानून प्रक्रिया और निशुल्क विधिक सेवाओं आदि के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

न्यायाधिकारी विकास वर्मा ने कहा कि गांव के आखिरी व्यक्ति को कानूनी अधिकारों, सेवाओं आदि के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस चौपाल का उद्धेश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। मौके पर तहसीलदार अरूण कुमार, प्रधान विनय पांडेय, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, सचिव विशाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, प्रकाश चतुर्वेदी, महेश कुमार, सौरभ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed