फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people lit lights

कोरोना संकट को पराजित करने के लिए लोगों ने जलाएं दीये

Mon, 06 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
people lit lights
92 दीपों से जगमगाता रुद्रपुर नगर 93 दीप जलाती चेयरमैन लालमती 94 पत्नी आरती के साथ मोमबत्ती जलातें राज - फोटो : DEORIA
कोरोना संकट को पराजित करने के लिए लोगों ने जलाए दीये
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे रोशनी से जगमग हुआ नगर से लेकर गांव
दीप जलाकर कई जगहों पर युवकों ने लगाएं जय श्रीराम के नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात नौ बजे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने घर के दरवाजे और छतों पर दीपक, मोमबत्तियां और मोबाइल का टार्च जलाकर उजाला किया। इससे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की तो कई जगहों पर जय श्रीराम के नारे लगे। मुस्लिम इलाकों में लोगों ने दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का परिचय दिया।
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फलने से रोकन के लिए पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को सभी ने एक साथ मिलकर उन लोगों को धन्यवाद दिया, जो कोरोना वायरस से जंग लड़ने में महती भूमिका निभा रहे हैं। ठीक उसी तरह पांच अप्रैल को अपने घर की बालकनी या दरवाजे पर खड़े होकर नौ मिनट तक दीये, मोमबत्तियां या टार्च जलाकर उजाला कर उत्साह का परिचय दें। यह प्रकाश अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने में सहायक होगा। प्रधानमंत्री के इस आह्वान का नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया और रविवार की रात नौ बजते कह अपने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। इसके बाद दीपक, मोमबत्ती व मोबाइल का टॉर्च जलाकर रोशनी की गई। इससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।
विज्ञापन

दीपों से जगमगाया रुद्रपुर
राज्यमंत्री ने परिवार के साथ जलाई मोमबत्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। कोरोना संकट के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए लोगों ने पीएम के आह्वान पर रविवार की रात दीप जलाया। रात के नौ बजते ही रुद्रपुर नगर दीपों से जगमगाने लगा। लोगों के घर के छतों और बालकनी में जलते दीए से दीपावली जैसा मंजर दिखने लगा। इस दौरान लोग अपने छतों से टार्च और मोबाइल से रोशनी फैला कर जमकर आतिशबाजी भी की। उत्साही युवकों ने एक बार फिर ताली, थाली पीटकर, शंख बजाकर कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने अपने गांव लक्ष्मीपुर में पूरे परिवार से साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उनकी पत्नी आरती देवी, पुत्र और ग्राम प्रधान विश्वविजय निषाद और परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष लालमती देवी और उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन फौजदार शर्मा, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, छट्ठेलाल निगम, मनमथ त्रिपाठी ने दीप जलाया। बरहज के विधायक सुरेश तिवारी ने अपने गांव बनिएनी में दीप उत्सव मनाया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने हनुमान मंदिर पर दीप जलाकर कोरोना संकट के समय एकता का संदेश दिया। नगर से लेकर गाव तक लोगों ने आपदा संकट से लड़ने के लिए दीप जलाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार जताया। क्षेत्र के एकौना, मदनपुर और पकड़ी में दीप जलाकर लोगों ने दीपोत्सव मनाया।
फोटो समाचार
रुद्रपुर में पुलिस वालों को माला पहना कर रहे स्वागत
रुद्रपुर। कोरोना संकट के दौरान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस वालों का रुद्रपुर के नागरिक अपने घर के सामने स्वागत कर रहे हैं। दरवाजे के सामने से सूचनाओं को प्रसारित कर रहे कुछ पुलिस के लोगों की गाड़ी रोककर लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। नगर के प्रमुख व्यापारी गब्बूलाल गुप्त ने दिन-रात नगर में काम कर रहे एसएसआई एमपी सिंह, दीवान सुरेश यादव और महेंद्र का परिवार के लोगों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस वालों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर समाजसेवी मनमथ तिवारी ने पुलिस कर्मचारियों की जमकर सराहना की।
फोटो समाचार
रात नौ बजे नौ मिनट तक दीपों से जगमगाता रहा बरहज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। वैश्विक महामारी से लड़ रहे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अपने घरों में दीया जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। बीते रविवार की रात नौ बजे से नगर दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। कर्मवीरों के सम्मान में शंखनाद और जयघोष से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा। प्रधानमंत्री ने बीते रविवार को नौ बजे नौ मिनट तक सभी से दीपक जलाकर एकजुटता की अपील की थी। शाम से ही लोग तैयारी में जुटे थे। समय होते ही लोग घरों की बालकनी, बरामदा, छत आदि पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर दीप प्रज्जवलित किए। दीपों से घरों को सजाने से दीपावली सा नजारा था। क्षेत्र के कपरवार, बारा दीक्षित, करायल, बरौली, बरांव, महेन, मगहरा, सोनाड़ी, करुअना, भलुअनी आदि जगहों पर भी लोगों ने दीप जलाकर एकजुटता दिखाई।

पीएम के आह्वान पर जलाया गया उम्मीद का दीया
भाटपाररानी एवं देसही देवरिया क्षेत्र में भी लोगों ने जलाए दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी/देसही देवरिया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार की रात 9 बजते ही जिले के विभिन्न जगहों के नगर व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर दीप और मोमबत्तियां जलाईड्ड। साथ ही उन्होंने नौ मिनट तक ताली थाली बजाकर कोरोना वायरस महामारी में देश के सवाल पर एकजुटता दिखाई। भाटपाररानी में युवाओं ने पटाखा फोड़कर वायरस को भगाने का संकल्प लिया। देसही देवरिया क्षेत्र में रविवार रात को लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। बरामदे और छतों पर दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के अपील का बखूबी पालन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उम्मीद की किरण लेकर कोरोना से निपटने के लिए लोगों ने अपना संकल्प जताया। देश के नाम दीपक जलाकर लोगों ने इस दौर में एकजुटता दिखाई। नौ मिनट की अपील के बाद लोगों ने घंटों तक दीपक जलाया। कई गांवों में पटाखे जलाकर युवकों ने हार न मानने और अपने हौसले को बुलंद करने का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed