फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People happy with the speed of dial 112, angry with IGRS

डायल 112 की रफ्तार से लोग खुश, आईजीआरएस से नाराज

Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
People happy with the speed of dial 112, angry with IGRS
डायल 112 की रफ्तार से लोग खुश, आईजीआरएस से नाराज
विज्ञापन

देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने एक से सात अप्रैल तक पुलिस की कार्यशैली के बारे में ऑनलाइन लोगों की जानकारी मांगी। इसमें लोगों ने ट्विटर के जरिए और सीधे तौर पर जिले की पुलिस के बारे में अपनी राय रखी है। जनपदवासी डायल 112 के कार्यों से बेहद खुश हैं। वहीं आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के निराकरण के प्रति उनका असंतोष है। इससे साफ जाहिर होता है कि आईजीआरएस पर शिकायतों के निराकरण में खानापूरी की जा रही है।
एडीजी की नई पहल पर पुलिस के कार्यों के प्रति लोगों ने खुलकर मन की बात कहीं है। किसी ने कार्य सराहा तो कोई खराब भी बताया है। ऑनलाइन पोल के जरिए लोगों ने पुलिस को आइना दिखने का काम किया है। इसमें आईजीआरएस के प्रति 252 लोगों ने फीडबैक दिया है, जिसमें महज 74 फरियादियों ने संतुष्ट होने की बात कही है। 178 फरियादियों ने बताया है कि पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि किसी न किसी स्तर पर चूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आईजीआरएस के मामले में आवेदन लेकर मौके पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मी, फरियादियों की शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं हैं। अपने हिसाब से रिपोर्ट प्रेषित कर खानापूरी कर देते हैं। इस कारण लोगों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से महज 29 प्रतिशत को न्याय मिल पाया है। डायल 112 के बारे में 1384 लोगों ने फीडबैक दिया है। इसमें 1002 लोगों ने संतुष्ट होने की बात बताई। डायल 112 ने समय पहुंच कर लोगों की मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण ऑनलाइन पोल में पुलिस के मान को बढ़ाने को काम किया है। एफआईआर के मामले में 120 वादियों में 25 ने पुलिस की कार्यशैली को अति उत्तम बताया है। 38 ने उतम, 39 साधारण और 18 ने पुलिस की कार्यशैली को खराब बताया है। अब ऑनलाइन पोल आने के बाद पुलिस के अधिकारी सुधार के लिए मंथन कर रहे हैं।

एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने कहा कि 8683 लोगों ने ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिया है। पुलिस के कार्यों की सराहना हुई है। गोरखपुर जोन में बेहतर स्थान मिला है। इससे पुलिस को सुधार करने का अवसर मिलेगा। पीआरवी की काफी बेहतर स्थित है। ऑनलाइन शिकायतों के निराकरण के प्रति पुलिस को गंभीर बनाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरणा समय से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed