{"_id":"69a5d562796796a881073a76","slug":"people-flocked-to-pathardeva-market-for-holi-shopping-deoria-news-c-208-1-deo1036-176187-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पथरदेवा बाजार में होली की खरीदारी को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पथरदेवा बाजार में होली की खरीदारी को उमड़े लोग
Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र में होली पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर, पिचकारी और आकर्षक मुखौटों से सज गए हैं। त्योहार में अब दो दिन शेष रह जाने के कारण सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद का विशेष ख्याल रखा गया है। खासकर बच्चे मुखौटे, रंगीन टोपी और गदा रूपी पिचकारी खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं।
पथरदेवा बाजार के दुकानदार इरशाद अहमद ने बताया कि रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए इस वर्ष हर्बल और प्राकृतिक अबीर-गुलाल की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों में सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंगों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। वहीं बघौचघाट बाजार के दुकानदार हरिकेश यादव ने बताया कि बच्चों में कार्टून व विभिन्न किरदारों के मुखौटों की विशेष मांग देखी जा रही है।
त्योहार को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। बघौचघाट थानाप्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई जा सके।