फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People danced to the tune of 'Bhay Prapat Kripala, Deendayala...'

Deoria News: भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला... की धुन पर थिरके लोग

Tue, 23 Jan 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
People danced to the tune of 'Bhay Prapat Kripala, Deendayala...'
नगर के पौरा​णिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर भगवान राम सीता की झांकी सजाकर पहुंचे श्रद्धाल
- अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में हुआ भजन-कीर्तन
विज्ञापन


- कहीं शोभा यात्रा निकाली गई तो कहीं भंडारे का हुआ आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जिले में चहुंओर उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। दोपहर 12:29 बजे शुभ मुहूर्त में जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ, मंदिरों में आरती और उसके बाद सोहर गाया जाने लगा। कई जगह तो खुशी में लोगों ने आतिशबाजी भी की। बाइक व अन्य वाहनों पर लोग भगवा ध्वज और रामनाम का झंडा लिए चल रहे थे। पूरा वातावरण राममय नजर आया।
सिंधी मिल काली मंदिर परिसर में भक्तों ने सुंदरकांड किया। वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी पर लाइव प्रसारण देखा। अंशुमालि द्विवेदी ने हनुमान चालीसा की पुस्तक व रामलला चित्र का ध्वज वितरित किया। इस दौरान डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, डॉ. संजीव शुक्ला, मारकंडेय शाही, प्रेम श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, मनीष सहाय, अमित मिश्रा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित शिव मंदिर पर भजन एवं भंडारा का आयोजन भाजपा नेता रजनी पांडेय ने किया। गायक रोहित यादव ने भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजय पांडेय, कुलदेव सिंह, बबलू द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विनोद द्विवेदी, मुद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। श्रीचित्रगुप्त सभा की ओर से रामलीला मैदान स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, डॉ. डीके श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, धनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला जेल के पास जयहिंद धर्मकांटा पर वार्ड-5 की सभासद निर्मला देवी के नेतृत्व में राम नाम का जाप, हरिकीर्तन व लाइव प्रसारण किया गया। यहां भंडारा भी लगाया गया। इस दौरान आकाश यादव, राजन सिंह आदि मौजूद रहे। सिविल लाइन पर चतुर्वेदी कांप्लेक्स पर राजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में भंडारा का आयोजन किया गया। चंदन तिवारी, अंकित चतुर्वेदी, सुनील दूबे, जितेंद्र यादव, प्रत्युष चतुर्वेदी, मोहम्मद हारून ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, मुकरी बाबा, प्रभव प्रताप सिंह, जयनरायन सिंह, अंशू पांडेय, अविनाश यादव, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
------------

मंदिरों में भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन

देवरिया। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जन-जन में उत्साह रहा। गांव-गांव स्थित मंदिरों में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने सोहर और मंगलगीत गया तो युवाओं ने जय श्रीराम का नारा लगाया।

तरकुलवा नगर पंचायत के केसरीपुर हनुमान मंदिर और थाना गेट पर भगवान शिव के मंदिर को फूलमाला और झालरों से सजाकर अखंड भजन-कीर्तन हुआ। इसके अलावा कनकपुरा, हरैया, मठिया कुटी, सोहनरिया, मठिया महावल, भरौटा, रामपुर खास आदि गांव के मंदिरों पर कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, राम प्रवेश यादव, सत्यनारायण कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, धीरज मिश्र, रणधीर सिंह गोलू आदि मौजूद रहे।
---------------

बारीपुर धाम में प्राण प्रतिष्ठा के समय हुए विविध कार्यक्रम
सोनूघाट। सदर ब्लाॅक के बारीपुर मंदिर धाम परिसर में सोमवार को धूमधाम से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मनाया गया। बारीपुर धाम के उत्तराधिकारी महंत गोपालदास के नेतृत्व एवं वेद स्वाध्याय केंद्र बदली के आचार्य दुर्गेश पांडेय और त्रयंबक नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में विधि विधान से गणेश वंदना, पूजन अर्चन एवं श्रीराम रक्षा स्रोत का पाठ हुआ। उत्तराधिकारी महंत गोपालदास ने 51 बटुकों को अंगवस्त्र देकर पाद प्रक्षालन किया। उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास ने कहा कि आज का दिन हम सभी संतों के लिए अविस्मरणीय होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और वैदिक स्वाध्याय केंद्र बदली के 51 बटुकों द्वारा श्री राम रक्षा स्तोत्र का 1008 आवृत्ति पाठ हुआ तत्पश्चात 108 आवृति श्री हनुमान चालीसा का पाठ संगीतमय में संपन्न हुआ। शाम को दीपोत्सव में 1008 दीये जलाए गए। इस दौरान दीपू तिवारी, कृपाणारायण चौबे, मुरलीधर मिश्र, मनी, ऋषिमुनि यादव, रवि यादव, नीरज शाही आदि मौजूद रहे।
------------

मुहूर्त के दौरान हुई आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर मंदिरों में राम नाम का गुणगान किया गया। यहां के प्रमुख राम-जानकी, शिव मंदिरों और हनुमान मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। मुहूर्त के समय पटाखे छोड़े। सुबह पहले भक्तों ने सुंदर कांड का पाठ किया, फिर संगीतमय भजन-कीर्तन शुरू हुआ।

नूनखार हनुमान मंदिर परिसर से बाइक शोभा यात्रा निकाली, जिसमें रथ पर सवार भगवान राम सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। नूनखार हनुमान मंदिर परिसर पर महराजपुर, नरौली, पड़ौली, बसडिला, गांगी,पकड़ी सहित आसपास के 40 गांवों के श्रद्धालु ने शोभायात्रा निकाली।

--------------

मंदिरों में हुआ भजन कीर्तन व सहभोज

भाटपाररानी। अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को भाटपाररानी नगर सहित पूरे क्षेत्र के मंदिरों में भजन कीर्तन और सहभोज का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, विजय गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय जायसवाल, पवन कुमार गुप्ता सहित पुरुषों और महिलाओं ने राम जानकी मंदिर में आरती की।

--------------
पवहारी कुटी पर उत्सव का माहौल
पैकौली। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वैष्णो पीठ के पवहारी महाराज कुटी पर उत्सव का माहौल रहा। यहां पूरे दिन मेला लगा रहा। अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही, विनय शाही, सिद्धार्थ शाही, रौनक शाही ने हवन किया। प्रशासन की ओर से लगाए गए एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, प्रमोद शाही, रमाशंकर राव, अनिल मिश्रा, रबी प्रकाश उर्फ छोटे मिश्रा, राजन सोनकर, राजन यादव, अरविंद चौहान व श्रद्धालुओं ने अयोध्या के कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed