फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pension of 78 thousand old people may stop

78 हजार वृद्धों की रुक सकती है पेंशन

Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pension of 78 thousand old people may stop
78 हजार वृद्धों की रुक सकती है पेंशन
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली लागू हो रही है। अब बिना आधार लिंक हुए बैंक खातों में पेंशन की रकम नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में जिले के 78393 लाभार्थियों की पेंशन बाधित हो सकती है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग से संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली लागू की जा रही है। इसके लिए आवेदक का आधार बैंक खाते से लिंक किया जाना आवश्यक है। आवेदक स्वयं अथवा नजदीकी जन सुविधा केंद्रों (सीएससी) या साइबर कैफे के माध्यम से अपना आधार आवेदन से प्रमाणीकरण करवा सकते है।
विज्ञापन

इसके लिए https://sspy-up.gov.in का इस्तेमाल किया जा सकता है। जनपद में 81327 वृद्धावस्था पेंशनरों के सापेक्ष अभी तक मात्र 2934 लाभार्थियों ने ही अपना आधार प्रमाणीकरण कराया है। जो लाभार्थी अपना आधार प्रमाणीकरण वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन से एवं अपने बैंक खाते से लिंक नहीं कराएंगे, उनकी वृद्धावस्था पेंशन अगले माह से रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed