फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pedestrian injured in bike collision, condition critical

Deoria News: बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, हालत गंभीर

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian injured in bike collision, condition critical
रुद्रपुर। नगर के बस स्टैंड स्थित दुग्धेश्वर नाथ रोड पर बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डहरौली गांव के रहने वाले अरुण गौतम मस्जिद वार्ड निवासी अपने रिश्तेदार रामप्रवेश भारती के यहां रहकर कस्बे में ठेले पर सत्तू बेचने का कार्य करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने मोहल्ले के एक मित्र के साथ दशहरा मेला घूमकर घर लौट रहा था। अभी वह रामप्रवेश भारती के घर के सामने पहुंचा था कि इसी दौरान बाइक चालक, अरुण गौतम को टक्कर मारते हुए तेजी से बाइक को भगा ले गया। बाइक चालक की पहचान रामचक निवासी के रूप हुई है। आरोपी बाइक सवार बस स्टैंड के आसपास मेले की भीड़ के बावजूद तेज बाइक चलाता हुआ स्टंटबाजी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने स्टंटबाजी करने से मना किया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। घायल युवक के रिश्तेदार रामप्रेवश ने पुलिस को तहरीर देकर लापरवाही से बाइक चलाने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed