फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   peacefully celebrate festival : DM

मिलजुल कर मनाएं मोहर्रम का त्योहार : डीएम

Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
peacefully celebrate festival : DM
लार में ताजियेदारों की बैठक करते डीएम व एसपी - फोटो : SALEMPUR
मिलजुल कर मनाएं मोहर्रम का त्योहार : डीएम
विज्ञापन

चनुकी। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लार नगर की पुलिस चौकी में ताजियादारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पर्व मिलजुल कर मनाएं। पर्व में दखलंदाजी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में बिजली कटौती, नगर में जर्जर तारों का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने जेई राजकुमार को बिजली व्यवस्था तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि त्योहार में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंस्पेक्टर नवीन सिंह को निर्देश दिया कि पर्व में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ देव आनंद, एसएसआई राममोहन सिंह, जगदीश यादव, नगर पंचायत के ईओ राजन नाथ तिवारी, अरुण कुमार सिंह, विनय दुबे, डिंब्लु लारी, आजम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्व में सद्भावना बनाए रखने की अपील
देवरिया/बरहज। मोहर्रम के मद्देनजर शनिवार की शाम निकलने वाले जुलूसों के रूट का अफसरों ने शुक्रवार की शाम निरीक्षण किया। पर्व में सद्भावना बनाए रखने की अपील की। मोतीलाल रोड से होते हुए, अमरज्योति चौराहा, नई बाजार, मोहन रोड, अर्जुन रोड, सुर्तीहट्टा रोड, मालवीय रोड, नगरपालिका रोड, तहसील चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने ताजिया जुलूस के मार्ग में आने वाले तार, पोल के खंभे, अतिक्रमण व रूटों का जायजा लिया तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी, नपा ईओ रोहित सिंह, नायब तहसीलदार धरमवीर सिंह, सदर कोतवाल मृत्युंजय सिंह बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मार्च किया।

उधर, बरहज में एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ पंचम लाल के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। थाना मार्ग, मुख्य चौक, नगरपालिका, स्टेेशन तिराहा, अटल तिराहा, तहसील और पैना मार्ग पर भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों के पीछे-पीछे सरकारी गाड़ियां हूटर बजाती चल रही थीं। अधिकारियों ने लोगों से सद्भावना बनाए रखने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, शेषनाथ कन्नौजिया, सुनील कुमार, विपिन यादव, गुलाब सिंह, छोटेलाल, अजय कुमार यादव, मुन्ना खरवार, अलका तिवारी, कशिशआदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed