{"_id":"6171b6c82dbb8c37f504419a","slug":"pay-homage-to-martyr-polce-personels-deoria-news-gkp4137335196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
देवरिया। पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर पुलिस के आला अफसरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हर साल की तरह इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने शहीद पुलिसकर्मियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को याद कर और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सभी पुलिसकर्मी एक परिवार की तरह हैं। इस दौरान एसपी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संदेश पत्र पढ़ कर सुनाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर शहीद जवानों हम नमन करते है। एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित किया और सलामी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कपिलमुनि सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।