{"_id":"63a6d3e09431f612fb084bb9","slug":"pawan-himself-had-shot-himself-in-waist-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पवन ने खुद ही मार ली अपने कमर में गोली, लेनदेन के विवाद में दोस्तों को चाहता था फंसाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पवन ने खुद ही मार ली अपने कमर में गोली, लेनदेन के विवाद में दोस्तों को चाहता था फंसाना
Sat, 24 Dec 2022 04:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:09 PM IST
सार
पवन पांडेय ने बृजेश शाही के दिए गए तमंचे से खुद को कमर के पास गोली मार ली। फिर पांडेचक चौराहा पहुंचकर लोगों को यह सूचना दी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल ओवरटेक करके गोली मार कर भाग गए हैं। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये की लेनदेन में हुए विवाद में दोस्तों को फंसाने के लिए शहर के देवरिया खास निवासी पवन ने कमर में गोली मार ली, ताकि जिससे विवाद चल रहा है, उसे जेल भिजवाया जा सके। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में पांच दिसंबर की रात में कुछ लोगों ने सूर्यपुरा के पास देवरिया खास के पवन की कमर में गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के दोस्त विकास सिंह निवासी सूर्यपुरा ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें बताया था कि रात में मित्र पवन पांडे निवासी देवरिया खास थाना कोतवाली को सूर्यपुरा के पास पुरानी रंजिश में शैलेश मिश्रा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सोनू मणि निवासी देवरिया खास ने मोटरसाइकिल ओवरटेक करके गोली मार कर भाग गए हैं। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक बलराम सिंह ने शुरू की। प्रकाश में आया कि पवन पांडे एवं शैलेश मिश्रा व नरेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सोनू मणि के मध्य पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के कारण उसने इन लोगों को फंसाने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
घटना की रात अपने मित्रों बृजेश शाही, विकास सिंह उर्फ ऋषि सिंह एवं सूरज मद्धेशिया उर्फ भोलू के साथ सूर्यपुरा चौराहे पर पहुंचा। जहां पर पवन पांडेय ने बृजेश शाही के दिए गए तमंचे से खुद को कमर के पास गोली मार ली। फिर पांडेचक चौराहा पहुंचकर लोगों को यह सूचना दी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल ओवरटेक करके गोली मार कर भाग गए हैं। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया।
शुक्रवार की सुबह हिरंदापुर चौराहे से रामपुर कारखाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बृजेश शाही, पवन पांडेय, विकास सिंह उर्फ ऋषि सिंह, निवासी सूर्यपुरा, सूरज मद्धेशिया उर्फ भोलू निवासी भुजौली कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक और कार बरामद की गई है।