फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patients are facing problems due to non-availability of X-ray film

Deoria News: एक्स-रे फिल्म न मिलने से मरीजों को हो रही परेशानी

Fri, 07 Jul 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to non-availability of X-ray film
मेडिकल कॉलेज में डीजिटल एक्सरे कराने के लिए खडे मरीज व तिमारदार।संवाद
पोर्टेबल मशीन के स्क्रीन से फोटो खींच कर काम चलाया जा रहा है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में एक्स-रे जांच के बाद फिल्म न मिलने से मरजों को परेशानी हो रही है। पोर्टेबल मशीन के स्क्रीन से फोटो खींच कर काम चलाया जा रहा है। जिनके पास एनड्राइव मोबाइल नहीं है, उन्हें डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में र्पोटेबल एक्स-रे कक्ष में आए दिन फिल्म की कमी हो जाती है। जांच के बाद फिल्म न मिलने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। ओपीडी के हड्डी, चेस्ट सहित अन्य विभागों से मरीजों का जरूरत पड़ने पर एक्स-रे कराया जाती है, जिससे एक्स-रे कराने वालों की भीड़ अधिक होती है। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। यहां प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक जांच होती है। इसे देखते हुए ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच शुरू की गई है, ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके। पर मंगलवार से फिल्म समाप्त हो गई है। मशीन के स्क्रीन से फोटो खींचकर मोबाइल में रिपोर्ट दी जा रही है। हिल जाने और किसी मोबाइल का कैमरा अच्छा न होने से रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं हो पाती है, जिससे दोबारा कराना पड़ रहा है। वहीं छोटे मोबाइल वालों को तीन सौ मीटर दूरी तय कर डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जाना पड़ रहा है, जहां तीन घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को डिजिटल सेंटर पर 275 और पोर्टेबल मशीन से 118 लोगों की जांच हुई। ग्रामीण क्षेत्र से आए धीरेंद्र, मंगरू, रामदेव, रामप्यारी, बिंदा, बकरीदन, खदेरू, विश्वंभर ने बताया कि डॉक्टर कक्ष में एक्स-रे के लिए बगल में भेजा गया। वहां जाने पर छोटा मोबाइल होने के कारण पुराने भवन में स्थित डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भेज दिया गया। जहां काफी देर में नंबर आया। मई माह में भी फिल्म खत्म होने से दिक्कत आई थी। जून माह में डिजिटल एक्स-रे कक्ष में प्रिंटर खराब होने से मरीजों को करीब पंद्रह दिन तक परेशान होना पड़ा था।
विज्ञापन

------------
एक्स-रे कक्ष की एसी खराब
ओपीडी में स्थित पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष में लगी दो एसी में एक में खराबी हो गई है, वह कुलिंग नहीं कर रही है। वहीं डिजिटल सेंटर में लगी तीन एसी में दो काम नहीं कर रही है। अधिक गर्मी होने पर मशीन गर्म हो जा रही है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एक्स-रे फिल्म मंगाने की प्रक्रिया की गई है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। जिन्हें फिल्म की जरूरत होती है, उन्हें डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच के बाद दी जा रही है। एसी भी जल्द ठीक हो जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed