{"_id":"5e7503418ebc3e768550f79c","slug":"patient-lost-hearing-of-coming-from-saudi-deoria-news-gkp3454738198","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सऊदी से आने की बात सुनते ही अस्पताल से खिसक गए मरीज, डॉक्टरों में भी मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सऊदी से आने की बात सुनते ही अस्पताल से खिसक गए मरीज, डॉक्टरों में भी मच गया हड़कंप
Sat, 21 Mar 2020 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस परीक्षण की व्यवस्था
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर लोग डरे हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे सऊदी के युवक को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। डॉक्टर ने काउंसलिंग कर उसे आइसोलेशन वार्ड में तापमान मापने के लिए भेजा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में अधिकांश डॉक्टर शुक्रवार को नदारद मिले। डॉक्टर से दिखाने के लिए लोग आपस में धक्का-मुक्की कर रहे थे।
इसी बीच रुद्रपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का सर्दी-जुकाम से पीड़ित युवक डॉक्टर के कक्ष में दाखिल हुआ और खुद को सऊदी से आने की बात कही। यह सुनते ही लोग पीछे हट गए और डॉक्टर ने अननफानन में रुमाल से मुंह बांधने का कहा। कुछ दूरी पर उसे टेबल पर बैठाया और पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह सऊदी से घर आया। एयरपोर्ट पर उसकी स्क्रीनिंग हुई, सामान्य रिपोर्ट आया। घर आने के दो दिन बाद से सर्दी-जुकाम हो गया। कोरोना को लेकर अंदर से भय बना हुआ है। डॉक्टर ने उसकी पूरी बात सुनी और आइसोलेशन वार्ड में तापमान मापने के लिए भेजा। डॉ. प्रतीक केजरीवाल ने बताया कि युवक को दवा दे दिया गया है। उसे समान्य सर्दी-जुकाम है।
विज्ञापन