{"_id":"68e41575ee5c91d0c80b1048","slug":"pathardeva-defeated-chhathianv-to-win-the-kabaddi-tournament-deoria-news-c-208-1-deo1009-164895-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छठियांव को हराकर पथरदेवा ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छठियांव को हराकर पथरदेवा ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
Tue, 07 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफ
फोटो तरकुलवा नगर पंचायत कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एक दर्जन टीमों ने दमखम से दिखाया। फाइनल मुकाबला पथरदेवा और छठियांव के बीच खेला गया। पथरदेवा की टीम ने 46-21 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता एवं उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी गांव का खेल है। जिसमें प्रतिभागी अपने शारीरिक दक्षता के साथ कौशल का प्रदर्शन करते हैं। आयोजक सभासद प्रदीप सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। निर्णायक की भूमिका में धर्मेंद्र सिंह व पिंटू सिंह रहे। इस दौरान सभासद सूरज यादव, राधेश्याम तिवारी, अनिकेत यादव, महेंद्र यादव, राम बख्श सिंह, वशिष्ठ दुबे उर्फ बड़े बाबा, सोनू राव आदि मौजूद रहे।