{"_id":"6a6a3f18dc7ff434c40da569","slug":"path-cleared-for-widening-the-sonhula-ramnagar-anand-nagar-road-deoria-news-c-208-1-deo1035-187993-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोनहुला रामनगर-आनंद नगर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोनहुला रामनगर-आनंद नगर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ
Wed, 29 Jul 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सोनहुला रामनगर-आनंद नगर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता आखिरकार साफ हो है। इसके चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण को लोक निर्माण विभाग और प्रभावित किसानों के बीच सहमति के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। आठ किमी लंबे इस सड़क की चौड़ाई 3.50 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी।
जनपद मुख्यालय से 23वें किमी पर देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित सोनहुला रामनगर चौराहे से बरवा सेमरा, वृंदावन, मुसहरी, पौहारी छपरा के रास्ते आनंद नगर चौराहे तक जाने वाली सड़क की लंबाई लगभग 8.71 किमी है। वर्ष 1988 के पूर्व इस सड़क को केन यूनियन ने कंक्रीट से बनाई गई थी। बाद में लोक निर्माण ने इसकी चौड़ाई 3.50 मीटर कर दी।
इस सड़क पर दिनभर भारी वाहनों के साथ हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क संकरी होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई गांवों के बीच से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन से अक्सर जाम लग जाता था।
विज्ञापन
इसके चलते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर शासन की ओर से सड़क के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई। इसके लिए शासन की ओर से 34 करोड़ 96 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अब इस सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ एक-एक मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे सड़क की चौड़ाई 3.50 मीटर से बढ़कर 5.50 मीटर हो जाएगी।
कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया तो प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर कार्य को रोक दिया। इसके बाद से ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य ठप हो गया। इधर कुछ दिनों से लोकनिर्माण और राजस्व विभाग की टीम किसानों को मनाने में जुटी हुई थी।
आखिरकार मुआवजे की रकम बढ़ाने के बाद किसान मान गए। किसानों और पीडब्ल्यूडी के बीच बनी सहमति के अनुसार प्रभावित किसानों को सर्किल रेट के पौने चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की यह धनराशि पूर्व में केन यूनियन की ओर से निर्मित सड़क के अतिरिक्त निर्मित होने वाली सड़क से प्रभावित किसानों को दी जाएगी।