{"_id":"9ce71789a641a490bb6365950d836152","slug":"paper-and-on-the-ground-puzzle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी और जमीनी हकीकत पर माथापच्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी और जमीनी हकीकत पर माथापच्ची
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी विभाग के अफसर रोपनछपरा गांव में भ्रमण कर कागजी और जमीनी हकीकत की जानकारी हासिल करने में जुटे है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने गांव में भ्रमण कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और वंचित लोगों को दो दिन के अंदर राशन कार्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रोपनछपरा गांव में 20 जनवरी को ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चल रही लगभग तैयरियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय अपने मातहतों के साथ रोपनछपरा गांव में पहुंचे और कार्डधारकों से संपर्क कर राशन और केरोसिन वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
अधिकांश लोगों ने आवेदन के बाद भी राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की। जिला पूर्ति अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो दिन के अंदर राशन कार्ड वितरण कराने की बात कही।
विज्ञापन
इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने कहा कि कोटेदार का वितरण व्यवस्था ठीक है। राशन कार्ड से जो लोग वंचित है। उनके लिए एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड प्रिंट कराकर भेज दिया गया है।