फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Panchayat will run primary, high school, inter pass eight presidents

Deoria News: प्राइमरी, हाईस्कूल, इंटर पास आठ अध्यक्ष चलाएंगी पंचायत

Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat will run primary, high school, inter pass eight presidents
दो प्राइमरी, एक जूनियर हाईस्कूल, चार हाईस्कूल तो एक की शैक्षिक योग्यता इंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के सरकार की कमान प्राइमरी, हाईस्कूल, इंटर की शैक्षिक योग्यता रखने वालों के हाथ में हैं। जबकि अन्य स्नातक, परास्नातक हैं। वहीं दो के शैक्षिक योग्यता के कालम में अन्य है।
नगर पालिका देवरिया अध्यक्ष अलका सिंह स्नातक तो गौरीबरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की शैक्षिक योग्यता परास्नातक है। वहीं नगर पंचायत रुद्रपुर व लार अध्यक्ष प्राइमरी पास हैं। जबकि भाटपाररानी अध्यक्ष की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल है। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर हाईस्कूल, भटनी स्नातक, मझौलीराज परास्नातक, पथरदेवा हाईस्कूल, मदनपुर स्नातक, भलुअनी हाईस्कूल, गौरीबाजार हाईस्कूल, बैतालपुर इंटर, तरकुलवा व हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की शैक्षिक योग्यता परास्नातक है। जबकि रामपुर कारखाना और बरियारपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के शैक्षिक योग्यता के कालम में अन्य दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-------------
नगर पालिका देवरिया मेें एक निरक्षर तो एक प्राइमरी व तीन जूनियर हाईस्कूल पास है सभासद
नगर पालिका परिषद देवरिया के 33 वार्ड के सभासद में एक निरक्षर हैं, जबकि एक प्राइमरी व तीन जूनियर हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता रखते हैं। पांच हाईस्कूल, आठ इंटर हैं, अन्य के पास स्नातक व परास्नातक की शैक्षिक योग्यता है। वार्ड नंबर दो मां नगरवा भगवती धूस की सभासद पुष्पा देवी भाजपा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। 10 सोमनाथ नगर की अनिता भाजपा प्राइमरी पास हैं। 24 राघवनगर पूर्वी सत्यप्रकाश सिंह पिंटू निर्दल परास्नातक, 33 न्यूकालोनी दक्षिणी नृपेंद्र कुमार त्रिपाठी राणा निर्दल इंटर पास हैं। 27 गरूलपार के संजय निर्दल हाईस्कूल, 29 रौनियारी टोला के गौहर अली निर्दल इंटर, 18 मुंशी गोरखनाथ टोला के धर्मेंद्र सिंह निर्दल स्नातक, 20 रामगुलाम टोला के पवन कुमार जायसवाल निर्दल स्नातक, 4 कठिनइया कतरारी बालेंद्र बहादुर सिंह निर्दल इंटर, 11 चकियवां के प्रवीण निर्दल स्नातक, 23 राघव नगर पश्चिमी की उषा मिश्रा निर्दल, 5 दानोपुर भटवलिया की निर्मला व 22 देवरिया खास पूर्वी की इंदु देवी निर्दल जूनियर हाईस्कूल, 31 अबूबकर नगर दक्षिणी की नादरा तबस्सुम निर्दल स्नातक, 3 मेहड़ा अजय कुमार निर्दल इंटर, 1 रघवापुर की वंदना देवी निर्दल, 14 उमानगर कतरारी के ऋषि कुमार यादव निर्दल स्नातक, 8 साकेत नगर की माला देवी निर्दल की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 पगरा उर्फ परसिया से सपा के वृजेश हाईस्कूल, 32 अबूबकर नगर उत्तरी से सपा के तसलीम मलिक इंटर, भाजपा के वार्ड नंबर 16 आजाद नगर के सौरभ तिवारी, 25 आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर के रमेश, 13 सिंधी मिल कालोनी के अमित मिश्र, 26 नई बाजार के मनोज गोयल, 30 नई कालोनी उत्तरी के अभय कुमार मल्ल, 6 अंबेडकर नगर की रूपा शुक्ला की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। भाजपा के वार्ड नंबर 15 सोंदा के शिवानंद परास्नातक, 9 पिड़रा की माया देवी, 19 रामनाथ देवरिया उत्तरी जयप्रकाश शर्मा, 21 बांस देवरिया के जावेद आलम इंटर, 28 रामनाथ देवरिया दक्षिणी कतरारी उर्मिला, सात देवरिया खास पश्चिमी संजय गुप्ता हाईस्कूल, 12 रामगुलाम टोला पूर्वी प्रियंका स्नातक पास हैं।
-------------
नगर पालिका गौरा बरहज में हैं चार निरक्षर
नगर पालिका गौरा बरहज के 25 वार्ड के सभासद में चार सभासद पढ़े-लिखे नहीं है। जबकि पांच परास्नातक, चार स्नातक, छह हाईस्कूल तीन इंटर, दो अन्य व एक सभासद डिप्लोमाधारी हैं।

वार्ड नंबर 10 पटेल नगर केवटलिया के विजय सभासद रामईश्वर निर्दल इंटर पास हैं।11 नंदना पूर्वी के अभिषेक सिंह निर्दल परास्नातक, 16 जयनगर मध्य के लव कुमार सोनकर निर्दल स्नातक, 19 पटले नगर उत्तरी पश्चिमी के सुदामा वर्मा निर्दल इंटर, 23 पुराना बरहज उत्तरी पश्चिमी के बलवंत सिंह निर्दल हाईस्कूल, 12 तिवारीपुर वरगईया की रेनू निर्दल हाईस्कूल, 13 नंदना मध्य की द्रोपदी देवी निर्दल पढ़ी लिखी नहीं है, वह निरक्षर हैं। 14 नंदना दक्षिणी पश्चिमी की पूनम देवी निर्दल हाईस्कूल, 6 जयनगर पूर्वी के विकास निर्दल हाईस्कूल, 8 लवरछी के रामप्रवेश यादव निर्दल अन्य, 25 पटेल नगर मध्य के मुहर्रम निर्दल स्नातक, 17 नंदना उत्तरी पश्चिमी की कु. अंजू यादव निर्दल स्नातक हैं। वहीं 24 मोहाव की जशोदिया निर्दल व एक पलिया पचौहा की सुरजावती निर्दल पढ़ी लिखी नहीं है। 3 उजरा मोहाव पचौहा के दीपक कुमार निर्दल डिप्लोमाधारी, 15 गौरा पूर्वी की सुशीला देवी निर्दल अन्य, 4 आजाद नगर उत्तरी के राजन परास्नातक, 20 गौरा पश्चिमी के आशीष कुमार सिंह सपा की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। 5 आजाद नगर दक्षिणी पश्चिमी से भाजपा के सभासद उमेश हाईस्कूल, 9 पुराना बरहज पूवीऱ के कृष्णानंद भाजपा इंटर, 18 पटेल नगर दक्षिणी पश्चिमी शुभम निषाद भाजपा परास्नातक, 22 आजाद नगर दक्षिणी पूर्वी नवाव हुसैन भाजपा हाईस्कूल, 7 मईलौटा बारी टोला मीना देवी भाजपा परास्नातक व 2 गौरा जयनगर की उमा देवी भाजपा पढ़ी-लिखी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed