फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   paddy buying center prabhari suspended

Deoria News: धीमी गति से धान खरीद पर पर केंद्र प्रभारी निलंबित

Sat, 10 Dec 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
paddy buying center prabhari suspended
धीमी गति से धान खरीद पर पर केंद्र प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

बैतालपुर विकास खंड स्थित बरारी धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर विकास खंड स्थित बरारी धान क्रय केंद्र का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। इसमें धीमी गति से धान क्रय करने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की तथा जवाबदेही तय करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया।
डीएम दोपहर में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र बरारी पहुंचे। उसके बाद उन्होंने स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। इससे पता चला कि एक नवंबर से दस दिसंबर तक क्रय केंद्र ने छह किसानों से महज 142.40 क्विंटल धान की खरीद की है। दो दिसंबर को आखिरी खरीद रजिस्टर में दर्ज है। इसपर डीएम ने नाराजगी जताई और धीमी खरीदारी करने पर जवाबदेही तय करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी अवधेश यादव को निलंबित कर दिया। उनकी जगह पर सहकारी समिति लिमिटेड के प्रभारी सचिव सुरेंद्र सिंह को बरारी के धान क्रय केंद्र पर तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी का कर्तव्य होता है कि वे अपने क्षेत्र के किसानों को क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करें। सरकार ने धान का न्यूनतम मूल्य दो हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। डीएम ने क्रय केंद्र पर विनोइंग मशीन, नमी मापक यंत्र, बोरों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटे आदि की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed