फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Overhead tank ready, water supply not started, cracks in boundary wall

Deoria News: ओवरहेड टैंक तैयार, जलापूर्ति शुरू नहीं, चहारदीवारी में पड़ गईं दरारें

Mon, 16 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank ready, water supply not started, cracks in boundary wall
तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर धौताल में तीन साल बाद भी शुद्ध पेयजल का सपना अधूरा है। ग्रामीणों को दूषित जल पीना पड़ रहा है। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तोड़कर छोड़ दी गईं हैं।
विज्ञापन

पानी टंकी बनने के कुछ दिन बाद ही बाउंड्रीवाल में दरार हो गई है। चहारदीवारी के भीतर सब्जी की खेती की जा रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी की कई बार शिकायत करने के बाद भी इसकी जांच नहीं कराई गई है। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम रामपुर धौताल की आबादी 1700 से अधिक है। हर घर नल योजना के तहत वर्ष 2021 में एक करोड़ चार लाख की लागत से गांव में पानी की टंकी बनाई गई थी, जो ग्रामीणों के लिए बेमकसद साबित हो रही है।
विज्ञापन

पाइप लाइन भी बिछी हैं, टोटियां आधी-अधूरी लगाई गई हैं। जगह-जगह जीआई का नल लगा है। टोटी लगाने का काम बाकी है। पाइप लाइनों को जोड़ने का काम अभी भी अधूरा है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके रिपेयरिंग के नाम पर विभाग द्वारा भुगतान कराया जा चुका है। तीन साल बाद शुद्ध पेयजल की सप्लाई चालू नहीं है। ग्रामीण आज भी शुद्धजल के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed