फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ornament shopkeeper himself made plan of loot

सर्राफ ने खुद कराई थी 32 लाख की लूट

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
ornament shopkeeper himself made plan of loot
गीता ज्वेलर्स लूट कांड का एसपी ने किया पर्दाफाश। संवाद - फोटो : DEORIA
सर्राफ ने खुद कराई थी 32 लाख की लूट
विज्ञापन

25 लाख रुपये कर्ज चुकता करने से बचने के लिए दो युवकों को रुपयों की लालच देकर कराई लूट
सराफा कारोबारी, उसके भाई सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूट के 13.50 लाख के जेवरात, पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
घटना में शामिल एक शातिर पुलिस की पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आभूषण की दुकान से 32 लाख रुपये के सोना-चांदी के गहनों की लूट के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए जो अंदेशा हुआ था, वह सोमवार को सच साबित हुआ। आभूषण के दुकानदार और उसके भाई ने ही 25 लाख रुपये की उधारी चुकता करने से बचने के लिए दो युवकों को रुपये की लालच देकर लूट कराई। पुलिस और एसओजी ने सर्राफ, उसके भाई और घटना को अंजाम देने वाले युवक को 13.50 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने पर्दाफाश करने वाली टीम को 60 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की हैै।
डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दोपहर में पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता कर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली के मलकौली गांव निवासी सूरज वर्मा की सदर कोतवाली के रुद्रपुर मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास आभूषण की दुकान है। 19 जनवरी की शाम को साढ़े छह बजे सफेद रंग की अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान से 32 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीकैमरे और मोबाइल फोन काल डिटेल के आधार पर दुकानदार सूरज और उसके भाई अजय वर्मा को कतरारी चौराहे के पास से सुबह हिरासत में लिया तो लूट की घटना फर्जी निकली। दोनों ने पुलिस को बताया कि शहर के कई थोक आभूषण विक्रेताओं से करीब 25 लाख रुपये के उधार लेकर आभूषण खरीदे थे, जिसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे। इससे बचने के लिए रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गुदरी निवासी शुभम मौर्य और भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी अविनाश के साथ मिलकर लूट की घटना कराने की साजिश रची, इसके बाद दोनों घटना के दिन शाम को दुकान पर पहुंचे और पिस्टल दिखाकर 13.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस को तहरीर देकर 32 लाख रुपये की लूट की वारदात की सूचना दे दी। दुकानदार सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कई दिनों से झूठी लूट की घटना का बना रहे थे प्लान
देवरिया। लूट की झूठी वारदात को अंजाम देने के लिए सर्राफ सूरज और उसके भाई अजय ने 15 और 16 जनवरी को योजना बनाई थी। इसके लिए डॉयल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया गया था, लेकिन फोन नहीं मिल पाया था। घटना को अंजाम देने वालों एक-एक शातिरों को चार हजार रुपये दिए गए थे। सदर कोतवाली के एक युवक ने पिस्टल उपलब्ध कराई थी। घटना के बाद चार हिस्सों में बंटवारा कर जेवरात को अपने-अपने घर रख दिए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन ही कुछ लोगों को उधार के रुपये लौटाने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पर्दाफाश करने वाली टीम
एएसपी राजेश कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार, दरोगा गोपाल राजभर, सादिक परवेज, महेंद्र कुमार, संजय यादव, संदीप सिंह, योगेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, शशिकांत राय, राहुल सिंह, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र, मेराज खान, प्रशांत शर्मा, दिव्य शंकर राय, सुदामा यादव, वर्मा प्रजापति, पीयूष सिंह, संजय सिंह, रिशेत सोनकर, विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed