फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   orchestra operator killed, dead body found beside rail line

आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, रेल लाइन किनारे गड्ढे में फेंका शव

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
orchestra operator killed, dead body found beside rail line
आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, रेल लाइन किनारे गड्ढे में फेंका शव
विज्ञापन

सलेमपुर। बदमाशों ने शुक्रवार देर रात आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या कर रेल लाइन के किनारे शव फेंक दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने एक मकान से चाकू और फरसा के साथ जमीन पर खून का धब्बा मिला।जानकारी होने पर पुलिस ने छह घंटे के बाद शव को बरामद कर लिया। वही आर्केस्ट्रा संचालक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए कुछ आर्केस्ट्रा कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुट गई है।
बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव गांव निवासी रामपुकार गोड़ (35) कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो चौराहे पर किराए के मकान में रहकर आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते थे। ग्रुप में नौ नर्तकियां काम करती हैं। शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। रामपुकार गोड़ मकान में सो रहे थे। शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे आर्केस्ट्रा संचालक का भाई अनिल डायल 112 नंबर को फोन कर सूचना दी कि उसकी भाई की हत्या कर दी गई है और शव का पता नहीं चल रहा है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, सीओ विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। मकान के बाहर एक चाकू और फरसा खून से सना पड़ा मिला। बरामदे और अन्य कमरों व छत पर खून के छींटे मिले। घंटों छानबीन के बाद शव का पता नहीं चल सका। सुबह करीब 10 बजे फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड के साथ एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। दोपहर में जानकारी मिली कि सलेमपुर-बरहज रेल लाइन के किनारे देवरहा बाबा रोड रेलवे स्टेशन के समीप गड्ढे में आर्केस्ट्रा संचालक का निर्वस्त्र शव पड़ा है। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रामपुकार गोड़ के भाई अनिल गोंड़ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, नवलपुर के चौकी प्रभारी हीरामन गोंड़ घटना स्थल पर मौजूद रहे। पुलिस आर्केस्ट्रा में काम करने वाले कर्मचारियों व नर्तकियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कहीं पैसे को लेकर तो नहीं की गई आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या ?
सलेमपुर। आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या पुलिस के लिए चुनौती है। अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। सूत्रों के मुताबिक, रामपुकार गोड़ का भाई भी अपना आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता था। शुक्रवार को अंतिम लग्न थी। उसके बाद नर्तकियां अपने गांव जाने की तैयारी में थीं। नर्तकियों का हिसाब करके शनिवार को आर्केस्ट्रा संचालक को पैसे देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का साक्ष्य छिपाने का किया प्रयास
आर्केस्ट्रा संचालक राम पुकार गोड़ करीब एक माह से चेरो के विष्णु गुप्ता के मकान में रहता था। उसकी दो शादी हुई थी। उसका भाई चेरो चौराहे पर ही अलग मकान में रहता है। इसके पूर्व वह मगहरा चौराहे भी रह चुका है। घटना की रात कार्यक्रम से लौटीं नर्तकियों ने आवाज लगाई लेकिन फाटक नहीं खुला तो आर्केस्ट्रा का उद्घोषक छत पर चढ़ा। छत पर खून देख वह डर गया। कमरे के अंदर आया तो जगह-जगह खून के धब्बे थे। कई जगह फर्श पर पड़े खून को साफ किया गया था। गेट के पास चाकू पड़ा था। जबकि फरसा मकान के दखिण तरफ पड़ा था। फरसे में लकड़ी (बेंट) नहीं थी। हत्यारे घटनास्थल से पांच किमी दूर किसी वाहन से शव ले जाकर देवरहा बाबा रोड स्टेशन के पास फेंका था।

सलेमपुर-बरहज रेल लाइन के किनारे गड्ढे से शव बरामद कर लिया गया है। हत्या में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed