फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   opposed agriculture act

संविधान की प्रस्तावना पढ़ी, किसान आंदोलन का किया समर्थन

Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
opposed agriculture act
संविधान की प्रस्तावना पढ़ी, किसान आंदोलन का किया समर्थन
विज्ञापन

बनकटा/प्रतापपुर। क्षेत्र के बंगरुआ में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना को स्वीकार करने के सभी प्रयास करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने किसान, खेती व गांवों को कारपोरेट के हाथों से बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिज्ञा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और चल रहे किसान आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए हम केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसानों का समर्थन तब तक जारी रहेगा जब तक ये कानून निरस्त नहीं कर दिए जाते। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करने, बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने आदि मांगों को लेकर हम हर बलिदान देने को तैयार हैं। वक्ताओं ने युवाओं, महिलाओं, आदिवासी, अल्पसंख्यक, बहुजन तथा नागरिक अधिकारों पर आधारित संगठनों से किसान आंदोलन के समर्थन करने की अपील की। लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर प्रतिज्ञा की। इस दौरान चंद्रभान सिंह, रमेश सिंह, नरेंद्र देव, अरुण कुमार पांडेय, रविंद्र यादव, मुन्ना कुशवाहा, बलिस्टर प्रसाद, कविलास प्रसाद, बलिराम प्रसाद, अवधकिशोर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अभिनव यादव, राकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा ने आंदोलन के समर्थन में संविधान प्रस्तावना की ली शपथ
भाटपाररानी। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जिला किसान सभा के ग्राम इकाइयों से जुड़े किसानों ने दिल्ली सीमा पर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने संविधान के प्रस्तावना की शपथ लेकर इसे मजबूत करने का संकल्प लिया। क्षेत्र के बंगरुआ, छोटका गांव, बड़कागांव, बंगरा बाजार के गावों में किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शपथ लिया गया। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के संघर्ष और बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक हम किसानों का समर्थन करते रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली कूच भी करेंगे। इस दौरान जिला किसान सभा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, साधुशरण, रामनरेश कुशवाहा, महेश यादव, कमलेश, विमलेश, पहवारी, मथुरापुरी, चंद्रभान यादव, रमेश सिंह, चंद्रभान अहीर, नरेंद्र देव, अरुण पांडेय, रविंद्र यादव, चंद्रभान कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, बलिस्टर, अभिलाष, परमहंस प्रजापति, बलिराम, अवध किशोर, राजेंद्र प्रसाद, अभिनव, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed