{"_id":"5fee10388ebc3e40a2104da1","slug":"operator-of-sbi-customer-service-center-absconding-deoria-news-gkp379077857","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक फरार
गौरीबाजार (देवरिया)। क्षेत्र के देव कुआं चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक धोखाधड़ी कर सैकड़ों खाताधारकों के खाते से लाखों की नकदी लेकर चंपत हो गया। पीड़ित खाताधारक महीनों से बंद इस ग्राहक सेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने इसके विरोध में एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रबंधक एवं पुलिस को तहरीर दी।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के गैर जिम्मेदाराना रवैया से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की अपराह्न एसबीआई गौरी बाजार का घेराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। खाताधारकों के अनुसार क्षेत्र के चरियांव बुजुर्ग के गोपाल चक टोला निवासी रविंद्र सिंह पुत्र बेलास सिंह एक दशक पूर्व से लंगड़ी चौराहे पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रहे थे। एक माह पूर्व जब खाताधारक जिनमें अधिकांश संख्या महिलाओं की थी। इस केंद्र पर जमा निकासी करने पहुंची तो यह देखकर अवाक रह गई कि उनकेेे खातों में से मनमाने ढंग से धन निकासी कर ली गई हैैैै और संचालक केंद्र बंद कर लापता हो गया है।
देवगांव के कोरोना टोला निवासी शमशेर अली की पत्नी खुशबू ने बताया कि उसके खाते में 27 हजार से अधिक रुपये थे। बार-बार कहने पर संचालक ने उसे मात्र सात हजार दिया। जब दोबारा पैसा निकालने गई तो पता चला कि हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं है। इसी गांव की सुनीता देवी पत्नी मुन्ना मौर्य ने बताया कि चार दिसंबर को पैसा निकालने के लिए गई थी। आठ हजार की निकासी में से केवल 15 सौ मिला। कनकलता देवी पत्नी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उसके खाते में 50 हजार रुपये थे। पैसा निकासी करने के दौरान पता चला कि उसके खाते में मात्र 18 हजार शेष बचे हैं। जब महिलाएं एसबीआई संचालक के गांव गोपाल चक पहुंची तो संचालक घर पर नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने थाने में पहुंचकर संचालक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र पर आसपास के सैकड़ों लोगों के खाते हैं। संचालक के अचानक लापता होने से खाताधारकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने संचालक पर करोड़ों के घपले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोपित एसबीआई सेवा केंद्र से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं सहित अन्य खाताधारकों ने संचालक के खिलाफ बैंक को सूचना दी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
-अभिषेक कुमार, शाखा प्रबंधक
आधे दर्जन से अधिक महिलाओं ने संचालक के विरुद्ध तहरीर दी है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक घर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
-गिरिजेश तिवारी, एसओ