फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   opd begins in maharshi deoraha baba government medical college

गंभीर रोगियों के लिए शुरू हुई ओपीडी, कम संख्या में पहुंचे मरीज

Fri, 04 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
opd begins in maharshi deoraha baba government medical college
गंभीर रोगियों के लिए शुरू हुई ओपीडी, कम संख्या में पहुंचे मरीज
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश के बाद बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय संबद्ध महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कालेज में शुक्रवार को ओपीडी शुरू हुई। इसमें आर्थो, सर्जरी, आंख, ईएनटी, पोस्ट कोविड व बुखार के मरीजों का इलाज हुआ। अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम रही। मात्र 290 मरीज ही आए। हड्डी व सर्जरी विभाग में अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया गया।
कोविड-19 संक्रमण के चलते बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय संबद्ध महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कालेज में ओपीडी सुविधा बंद कर दी गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शुक्रवार से गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आंशिक रूप से ओपीडी शुरू हुई, लेकिन मरीजों की संख्या काफी कम रही है। मात्र 290 लोग इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे। हड्डी रोग, सर्जरी, आंख, नाक, कान, गला व दंत विभाग खुले रहे। बुखार डेस्क पर सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का भी इलाज हुआ। हड्डी रोग विभाग में डॉ. पीएन कन्नौजिया व राजीव झा ने करीब पचास मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों की भीड़ रही। वहीं सर्जन गुलाम नवी के पास 25 लोग इलाज के लिए पहुंचे, इसमें पित्त की थैली व गुर्दा में पथरी, सिर में चोट, पेट दर्द आदि बीमारियों से पीड़ित लोग थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश व विपिन राय ने संभावित ब्लैक फंगस के करीब 32 मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह दी तो कुछ का इलाज किया। बुखार डेस्क पर सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. एचके मिश्रा ने पीआईसीयू में बच्चों का इलाज किया। चिकित्सकों ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत मरीजों का इलाज किया। मॉस्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया गया। ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही बंद कक्षों की धुलाई की गई।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड केयर कक्ष में कोरोना से ठीक हुए लोग दिक्कत होने पर पहुंचे। यहां डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने मरीजों का इलाज किया। साथ ही नेत्रिका पांडेय व वर्षा सिंह ने उनकी काउंसिलिंग की। यहां बारह लोग की पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय संबद्ध महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कालेज में शुक्रवार को ओपीडी शुरू कर दी गई। आर्थो, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग व सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का इलाज किया गया। होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए बचाव के कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पताल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जा रहा है। मरीजों, तीमारदारों से मॉस्क लगाकर आने, हाथ सैनिटाइज करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
डॉ.एएम वर्मा, प्रधानाचार्य, महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed