फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   onr youth died in accident, one injured

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
onr youth died in accident, one injured
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती गांव के पास सोमवार की रात में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के विशुनपुर मुरार गांव निवासी शैलेश यादव (29) गौरीबाजार क्षेत्र में बरात में गए थे। वह रात में करीब 11 बजे बाइक से लौट रहे थे। धनौती रजडीहा गांव के पास नहर पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चला रहे शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोट लगी। दूसरी बाइक पर सवार गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चरियाव गांव निवासी विनोद राजभर (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भी किसी बरात से ही लौट रहे थे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। शैलेश यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शैलेश की मौत की जानकारी मिलते ही गांव और घर में कोहराम मच गया। मां गायत्री देवी, भाई राजेश, बृजेश, रमेश, अनिल, पत्नी सरिता देवी और दोनों बेटियों श्रेया और बेबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं उतारी होती तो शायद बच जाती जान
देसही देवरिया। शैलेश की बाइक पर हरैया बसंतपुर गांव का युवक पीछे बैठा था। उसने गांव वालों को बताया कि हादसे से करीब 300 मीटर पहले शैलेश ने बाइक रोककर लघुशंका करने के बाद हेलमेट उतारकर पीछे बैठे युवक को दे दिया। इसके बाद चंद कदम की दूरी पर हादसा हो गया। थोड़ी सी लापरवाही ने पांच भाइयों में सबसे छोटे भाई की जान ले ली। वहीं दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed