{"_id":"60d4c8758ebc3ef75470f497","slug":"only-one-person-found-corona-positive-in-deoria-deoria-news-gkp399373687","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20162 हो चुकी है, जबकि 19904 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 42 है। होम आइलोसेशन में 19 लोग हैं। जिले में अब तक 216 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा तीन निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज नहीं हैं, जबकि निजी आस्था हास्पिटल में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं हैं। आस्था हास्पिटल में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सर्तकता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
17187 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई। 176 केंद्रों पर लक्ष्य 17940 के सापेेक्ष 17187 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 10304 युवाओं, 1480 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 4228 लोगों, एक फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की प्रथम तथा 1174 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।