फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Only environmental protection will secure the future

Deoria News: पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित होगा भविष्य

Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Only environmental protection will secure the future
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। परिसर में पौधरोपण के साथ-साथ छात्राओं ने श्रमदान कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


शिविर के प्रथम सत्र की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार शुक्ल व डॉ. प्रफुल्ल कुमार राय के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदयभान ने कहा पर्यावरणीय संकट वर्तमान समय की कड़वी सच्चाई है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका सजगता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे केवल कॉलेज परिसर ही नहीं, बल्कि अपने-अपने घरों पर भी एक-एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाएं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि बड़े पैमाने पर पौधरोपण और समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करके ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान कई स्वयंसेविकाओं ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक रंजन, डॉ. अनुपमा राय, डॉ. अनीता सिंह, सावित्री, दिनेश कुमार रावत, परमात्मा प्रसाद वर्मा, राजेश यादव, पंकज पटेल, इन्द्रभूषण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed