फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Online application will have to be made for nursing home, clinic registration

नर्सिंग होम, क्लीनिक पंजीकरण के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Sat, 02 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Online application will have to be made for nursing home, clinic registration
नर्सिंग होम, क्लीनिक पंजीकरण के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में नर्सिंग होम, क्लीनिक व जांच केंद्रों के पंजीकरण तथा नवीनीकरण कराने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही हार्डकापी सीएमओ कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके लिए दस जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा।
जनपद में चल रहे सभी प्राइवेट एलौपैथिक चिकित्सकों, क्लीनिक, हास्पिटल, नर्सिंग होम, मेटेर्निटी होम, मेडिकल हेल्थ केयर सर्विस, पैथालॉजी, लैब, एक्स-रे प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड, सोसाइटी, ट्रस्ट की ओर से संचालित क्लीनिक, चिकित्सालय एवं अल्ट्रासाउंड के चिकित्सकों के पंजीकरण व नवीनीकरण की तिथि कोरोना के चलते 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई थी। अब पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार के वेबसाइट(डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूपी-हेल्थ.इन) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही हार्डकापी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दस जनवरी तक जमा करना होगा। इसके अलावा बायो मेडिकल वेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र, अग्निशमन सुरक्षा प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इसे पूरा किए बिना पंजीकरण व नवीनीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

चार हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त, एक के खिलाफ केस दर्ज
जनपद में अवैध नर्सिंग होम, हास्पिटल व अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए चलाए गए अभियान में अनियमितता मिलने पर चार हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। वहीं, एक अस्पताल के मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि एक अवैध अल्ट्रा साउंड के खिलाफ वाद दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप है। जिले में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, छापा मार कर अवैध रूप से संचालित होने वाले केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही अनियमितता मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। हाल के दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात केंद्रों पर छापा मारा। इसमें डीएम आवास के पीछे स्थित प्रतिभा हास्पिटल, ग्लोबल हास्पिटल राघव नगर, प्रभावित हास्पिटल पुरवा चौराहा, पथरदेवा स्थित प्रजापति हास्पिटल में अनियमितता पाए जाने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। न्यू अपोलो हास्पिटल लार के खिलाफ एसीएमओ की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि शौर्य नर्सिंग होम सलेमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पांच अल्ट्रा साउंड के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर हार्डकापी कार्यालय में दस जनवरी तक प्रस्तुत करना होगा। साथ ही जरूरी प्रमाण पत्र देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन केंद्रों के पंजीकरण का नवीनीकरण अप्रैल माह में नहीं होगा। उनका पंजीकरण स्वत: समाप्त हो जाएगा। उसके बाद निरीक्षण के दौरान पंजीकरण वैध न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed