फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one young man death in road accident

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, युवक की मौत

Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
one young man death in road accident
अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-हाटा मार्ग पर ग्राम परसिया मल्ल के पास सोमवार की देर रात बरात जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। कार सवार चार युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। जबकि चालक की हालत गंभीर है।
सदर कोतवाली के पुरवा चौराहे से सोमवार की शाम एक बरात पांडेय चक के लिए निकली। पुरवा चौराहा के पास किराए के कमरे में रहने वाला आदर्श (23) पुत्र सेवक निवासी जयनगर, थाना बरहज तीन मित्रों आशीष, रूपक व किशन निवासी पुरवा के साथ कार में सवार होकर पांडेय चक बरात जा रहे थे। गाड़ी आशीष चला रहे थे। वह परसिया मल्ल के पास पहुंचे थे, इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। कार में सवार चारों मित्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूपक व किशन का प्राथमिक उपचार हुआ। आशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बीएससी का छात्र था आदर्श
आदर्श मूल रूप से बरहज थानाक्षेत्र के जयनगर का रहने वाला था। वह दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता सेवक व बड़े भाई आकाश गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। आदर्श सदर कोतवाली के पुरवा चौराहे के पास किराए के कमरे में मां रंभा और छोटी बहन गुड़िया के साथ रहता था। वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था और घर खर्च के लिए एटीएम में रकम डालने का कार्य करता था। मां से बरात में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed