फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One sample of gram flour and two samples of sweets were taken

Deoria News: बेसन का एक, मिठाई के दो नमूने लिए गए

Sun, 01 Mar 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
One sample of gram flour and two samples of sweets were taken
देवरिया। होली में मिलावट का खेल रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शनिवार को बैतालपुर और गौरी बाजार क्षेत्र में दुकानों की जांच की। इस दौरान एक जगह से बेसन और दो जगहों से मिठाई के नमूने लिए गए। इसके अलावा गौरी बाजार क्षेत्र में सचल जांच वाहन के जरिए सैंपलों की जांच कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

होली पर बेसन, सूजी, मैदा, खोवा, पनीर आदि में मिलावट के मामले सबसे आम है। पिछले दिनों भटनी में मिलावट की आशंका में बड़ी मात्रा में बेसन पकड़ा गया था। इसके बाद भी कई जगह से मिलावटी बेसन बिकने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौरी बाजार क्षेत्र की एक दुकान से बेसन का नमूना लिया। मिलावट की आशंका में इसका नमूना लिया गया है। इसके अलावा बैतालपुर क्षेत्र से मिठाई की दो दुकानों से छेना से बनी मिठाईयों का सैंपल लिया गया। बाजार में बढ़ी मांग के चलते इन दिनों दूध में भी मिलावट की शिकायत आ रही है। इसके अलावा गौरी बाजार में गोरखपुर से आई सचल प्रयोगशाला वाहन को गौरी बाजार में भेजकर ग्राहकों के साथ ही दुकानदारों को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने कहा कि विभाग मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसके अलावा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। अगर कहीं मिलावट की आशंका है तो लोग स्वयं भी इस प्रयोगशाला में अपने सैंपल की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed